इन टिप्स को अपनाकर घर और ऑफिस के बीच बना सकते हैं संतुलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में आपका ज्यादातर समय ऑफिस में गुजरता है। ऐसे में ऑफिस ही आपका दूसरा घर होता है। पूरे दिन का ज्यादातर समय ऑफिस में बिताने के बाद आप घर पर भी आने के बाद ऑफिस के मैसेज या फिर मेल में लगे रहते हैं। इसका सीधा असर सेहत और सामाजिक सबंधों पर पड़ता है। अगर आप थोड़ी सी कोशिश करें तो अपना बैलेंस बना सकते हैं।
ऐसे में सबसे पहले आपको अपना वर्क-लाइफ बैलेंस करना होगा। हर रोज हमें बहुत सारे काम करने होते हैं। ऐसे में हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि कौन सा काम करना ज्यादा जरूरी है। साथ ही कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिन्हें कुछ वक्त के लिए टाला जा सकता है। परिवार से जुड़े कुछ मुख्य काम को किया जा सकता है। यह आपके जीवन को बेहतर बना देगा।
काम के बीच में एक छोटा ब्रेक जरूर लें इससे आपके दिमाग को आराम मिलता है और ज्यादा स्वस्थ महसूस करते हैं। वैसे भी जब हम लगातार एक जगह पर बैठे रहते हैं तो लंबे वक्त तक एकाग्र होकर काम नहीं कर पाते हैं। इन टिप्स को अपनाकर घर और ऑफिस के बीच बना सकते हैं संतुलन