यदि आप चाहते हैं कि शादी से पहले ही आप अपने पार्टनर के परिवार से अपनी अच्छी बॉन्डिंग कर लें तो उसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी तरफ से छोटे- मोटे प्रयास करें। ऐसा करने से आपको तो अच्छा लगेगा ही क्योंकि आप सभी को जानने लगी हैं और उन्हें भी अच्छा लगेगा कि शादी से पहले ही आप रिश्तों के प्रति कितनी समर्पित हैं, उन्हें अभी से निभाना चाह रही हैं। ऐसा करके आप बहुत जल्दी उनकी लाड़ली बनने लगेंगी। अगली स्लाइड्स से जानिए किन छोटे- छोटे प्रयासों से आप अपने पार्टनर के घर वालों का दिल जीत सकते हैं।
शादी के पहले पार्टनर के परिवार से इस तरह बढ़ाएं बॉन्डिंग, सब करने लगेंगे पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन रखें याद
पार्टनर के परिवार के सदस्यों के विशेष दिनों को याद रखें। जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ पर बधाई दें। उनमें शामिल होने का प्रयास करें। मौके पर यदि पहुंच न पाएं तो स्टेटस पर अच्छी सी तस्वीर लगाकर भी आप जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं। अपने हाथों से कुछ अच्छी डिश बनाकर भी आप घर तक पहुंचा सकते हैं। ऐसा कुछ करके आप आसानी से घर के सदस्यों का दिल जीत लेंगे।
फिक्र जताएं
आपका जीवन सिर्फ आपके पार्टनर से नहीं जुड़ा हुआ है बल्कि आपके पार्टनर के परिवार से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए समय-समय पर उनके जीवन में महत्व रखने वाले लोगों की याद से खैर-खबर लें। उनकी तबियत पूछें। उनसे हो सके तो घर जाकर मिल आएं। साथ में फल आदि ले जाएं। यदि आप उनके प्रति परवाह जताएंगे तो वो भी समय आने पर आपका पूरा ख्याल रखेंगे।
सब के लिए शॉपिंग करें
जब आप अपने घर के लिए शॉपिंग करने जा रही हैं और पार्टनर को साथ ले जा रही हैं तो कोशिश करें कि सब के लिए शॉपिंग करके ही लौटें। मान लीजिए आपने अपनी मम्मी के लिए कुछ खरीदा है तो अपने पार्टनर की मम्मी के लिए भी कुछ खरीद लीजिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर को भी अच्छा महसूस होगा। साथ ही उनकी मम्मी की तो आप विवाह से पहले ही लाड़ली बन जाएंगी।
आप जब अपने पार्टनर से बात करें तो परिवार के हर सदस्य से जुड़ी बात करें। उनकी पसंद- नापसंद के बारे में जानने का प्रयास करें। जब ये बातें कभी बातों-बातों में वो अपने घर पर बताएंगे तो घर वालों को बहुत अच्छा लगेगा कि आप सभी के विषय में इतने पहले से सोचने लगी हैं। ये गुण आप लोगों को करीब ही लाएगा और आगे चलकर आपका रिश्ता सबसे बहुत अच्छा रहेगा।