अयोध्या राम मंदिर: सदियों के इंतजार के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अयोध्या में अपने महल में विराजेंगे। राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या तो लौट आए लेकिन सदियों से टेंट में निवास कर रहे थे। जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। आज मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला की प्रतिमा को स्थापित की जा रही है। मंदिर में प्रभु का बाल स्वरूप विराजमान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो रहे हैं। देश विदेश से सैकड़ों वीवीआईपी मेहमान इस मौके पर अयोध्या में मौजूद हैं और इस अद्भुत मौके के गवाह बन रहे हैं। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा की खुशी हर हिंदू, राम भक्त में देखने को मिल रही है। घर-घर में मंदिर की साफ सफाई और सजावट की गई है। दीप जलाए जा रहे हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे से नमस्कार नहीं, जय श्री राम, जय सीता राम, राम-राम, सीया राम कह रहे हैं। आप भी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को जय सीया राम के साथ ही शुभकामनाएं भेजें। यहां आपको कुछ भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं।
अयोध्या राम मंदिर: श्रीराम का करें आप भी स्वागत, सभी को भेजें प्राण प्रतिष्ठा की भक्तिमय शुभकामनाएं
आप भी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को जय सीया राम के साथ ही शुभकामनाएं भेजें। यहां आपको कुछ भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं।
आए राम, राम हमारे दिल में,
अयोध्या के राजा, दिव्य स्वरूप में।
आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
जय सिया राम गूंज रहा हर घर में।
जय सीता राम
---------------------
सदियों के वनवास से लौटे रघुराम
संघर्षों के बाद हुआ राम मंदिर का निर्माण
दशरथ नंदन अब विराजेंगे अपने निवास
अयोध्या संग पूरे जगत का होगा कल्याण।
जय सीता राम
------------------
सीता हरण के मैदान से,
रावण के संहार तक
आओ भक्ति भाव से लिपटकर,
करें श्री राम का अयोध्या में स्वागत।
जय सीता राम
----------
सूर्य की किरणें छू रही हैं स्वर्ग से,
आगमन का समय आया, प्रभु श्रीराम आए हैं।
जय सीता राम
-----------
अयोध्या की धरती फूलों से सजी है,
जन-जन में हर्ष, सबका मन भावुक
भक्ति भाव से भरा है हर दिल,
प्रभु श्री राम आए हैं।
जय सीता राम