बॉलीवुड में हीरो और हीरोइनों के अफेयर के चर्चे तो आम होते हैं। जिनमें से कुछ तो केवल अफवाह होती हैं लेकिन कुछ रिश्ते सच होते हैं। बॉलीवुड के ये सितारे अक्सर प्यार में होने के बाद एक दूसरे के साथ लिव इन में रहना शुरू कर देते हैं। लेकिन इनमें से कई सितारे ऐसे हैं जो कई सालों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए और फिर उन्होंने दूसरे पार्टनर को चुना।
लिव इन में साथ रहे बॉलीवुड के ये सितारे एक दूसरे का साथ छोड़ बन गए दूसरे के लाइफ पार्टनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहला नाम इस जोड़ी में लिया जाए तो वो है रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का। लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। डेट के वक्त दोनों साथ में बांद्रा के एक अपार्टमेंट में साथ रहते थे। लेकिन कटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर आजकल आलिया भट्ट को डेट कर रहें हैं और दोनों के शादी की भी अफवाह उड़ रही हैं।
एक समय में सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ों में शुमार जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी को हर कोई पसंद करता था। लेकिन नौ साल तक साथ में लिव इन में रहने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। जहां जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी की तो बिपाशा बसु ने करन सिंह ग्रोवर के साथ तीसरी शादी की।
स्लमडॉग मिलेनियर के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। 2014 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। हांलाकि दोनों के बीच अभी भी दोस्ती बनी है।
जी टीवी के धारावाहिक पवित्र रिश्ता में काम के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ था। दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला भी किया। लेकिन एक दूसरे के साथ कई सालों तक रहने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। इस समय फिल्मों में आने के बाद जहां सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहें हैं। वहीं अंकिता लोखंडे विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं।