Rang Panchami 2023: प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी होली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया है। होली के मौके पर लोग रंगोत्सव मनाते हैं। एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं। इस पर्व की तैयारियां बहुत पहले से होने लगती हैं। वैसे तो होली दो दिन का पर्व होता है, जिसमें पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। हालांकि होली का उत्साह अभी भी जारी है। होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन भी रंगोत्सव होता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान होली खेलते हैं और देवतागण रंगोत्सव मनाते हैं। होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 12 मार्च को रंग पंचमी मनाई जा रही है। आइए जानते हैं रंग पंचमी के त्योहार क्यों, कैसे मनाया जाता है और रंग पंचमी से जुड़ी खास बातें।
Rang Panchami 2023: 12 मार्च को मनाई जा रही है रंग पंचमी, जानें देवताओं के रंगोत्सव का महत्व
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 11 Mar 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन