फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लंदन के आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कीमती गाड़ियों का है शौक

Sat, 18 Sep 2021 02:49 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Sep 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra house and net worth, all you need to know
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीता है। ऐतराज और मुझसे शादी करोगी जैसी कई फिल्मों में प्रियंका के किरदार को लोग हमेशा याद करते हैं। अभिनय की दुनिया में अलग छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा की व्यक्तिगत जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है, दोनों लंदन में रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका की तस्वीरें लोगों को दीवाना बना देती हैं।


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक निक और प्रियंका को बेहद राजशाही जीवन जीना पसंद है। साल 2018 में निक से शादी करने के बाद हाल ही में इस कपल ने लॉस एंजिल्स में एक बेहद खूबसूरत घर खरीदा है। इसकी कीमत कई करोड़ों में बताई जाती है। घर के अलावा प्रियंका को कार और ज्वेलरी का भी खास शौक है। आइए आगे की स्लाइडों में प्रियंका चोपड़ा के राजशाही लाइफस्टाइल की ऐसी ही कुछ खास बातें जानते हैं।

priyanka chopra house and net worth, all you need to know
प्रियंका चोपड़ा रहती हैं आलीशान घर में - फोटो : Instagram

लंदन का घर है बेहद खूबसूसरत
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिविंग रूम को बेहद खूबसूरती से सजाया हुआ है। सफेद सोफा, कांच की खिड़कियां कमरे की खूबसूरती को और भी अच्छा लुक देती हैं। आउटडोर में पेड़-पौधे इस आलीशान घर की शोभा को और भी बढ़ा देते हैं। 

priyanka chopra house and net worth, all you need to know
प्रियंका का कार कलेक्शन - फोटो : Instagram

कीमतों कारों की हैं शौकीन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा जोनस कीमती कारों की शौकीन हैं। कारों के कलेक्शन में उनके पास रॉल्स राय्स घोस्ट भी है, जिसकी कीमत करीब 5.25 करोड़ की है। बॉलीवुड में सबसे महंगी गाड़ियों से चलने वाली अभिनेत्रियों में प्रियंका का नाम शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra house and net worth, all you need to know
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

कीमती ज्वेलरी का शौक
प्रियंका चोपड़ा को खूबसूरत और महंगी ज्वेलरी का शौक है। एक अवार्ड शो के दौरान उन्होंने लोरेन श्वार्ट्ज डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने थे, जो काफी चर्चा में रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी 21.75 करोड़ रुपए की हो सकती है। इसके अलावा कई रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि प्रियंका जो अंगूठी पहनती हैं, उसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed