Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Premanand Ji Maharaj Tips To Wake Up Early Morning In Winters Energetic Rahne Ke Upay Disprj
{"_id":"67518ea6ca5bb15b480debd5","slug":"premanand-ji-maharaj-tips-to-wake-up-early-morning-in-winters-energetic-rahne-ke-upay-disprj-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Premanand Maharaj: सर्दियों में सुबह उठने में होती है परेशानी? प्रेमानंद महाराज ने बताया जल्दी जगने का तरीका","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Premanand Maharaj: सर्दियों में सुबह उठने में होती है परेशानी? प्रेमानंद महाराज ने बताया जल्दी जगने का तरीका
Premanand Ji Maharaj Tips To Wake Up Early Morning: तापमान कम होता है तो शरीर में आलस बढ़ता है। सर्दियों के मौसम में लोग बिस्तर में अधिक वक्त बिताना पसंद करते हैं। रात छोटी महसूस होती है और नींद भी काफी आती है। इस कारण लोग सुबह जल्दी उठने में असमर्थ हो जाते हैं। सर्दियों में लोग सुबह जल्दी नहीं उठना चाहते हैं। नींद खुलने और बिस्तर से निकलने में उन्हें समस्या होती है। ऐसे में दिनचर्या से जुड़े अन्य कामों में भी देरी हो जाती है।
अगर आप ठंडी के दिनों में सुबह जल्दी उठने में परेशानी महसूस करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेमानंद जी महाराज ने कुछ सुझाव बताए। ये सर्दियों में काफी काम आ सकते है। प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए तरीके के अपनाकर आलस दूर कर सकते हैं और सर्दियों में समय पर जाग सकते हैं।
2 of 6
प्रेमानंद महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि नींद से जागने के लिए शरीर और दिमाग को प्रशिक्षित करनी जरूरत होती है। इसके लिए रोज सोने से पहले तय कर लें कि आपको सुबह उठना ही है। दिमाग को किसी काम के लिए दृढ़ता से तैयार करने से वह कार्य जरूर किया जा सकता है। ये तरीका आलस दूर करके आपको सुबह उठने में मदद कर सकता है।
3 of 6
रोजाना समय पर सोएं
- फोटो : istock
सुबह जल्दी न उठ पाने का एक कारण है नींद का पूरा न हो पाना। सुबह जल्दी जागने के लिए एक रात पहले समय पर बिस्तर पर जाएं। जब रोजाना समय पर सोएंगे तो समय पर उठने की आदत स्वयं बन जाएगी। इससे शरीर के नींद चक्र में सुधार भी होता है। नींद चक्र में सुधार होने पर कम अवधि की नींद के बावजूद गुणवत्तापूर्ण नींद आती है और आप दिन ऊर्जावान ढंग से बिता पाते है। रात की अच्छी नींद का परिणाम ऊर्जावान दिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रात का खाना हो हल्का
- फोटो : istock
दूसरा कारण है कि रात का खाने हमारी नींद पर बड़ा प्रभाव डालता है। इसलिए रात में खाना शाम को 6 बजे तक खाएं और हल्का भोजन लें। जल्दी भोजन करने से पाचन क्रिया समय पर होती है और बेहतर नींद आती है। देर से और भारी भोजन पेट में भरा और भारीपन महसूस कराता है, जिससे नींद नहीं आती। फिर सुबह उठने में भी समस्या हो सकती है। रात का खाना जल्दी और हल्का भोजन करने से न सिर्फ पाचन बेहतर होता है बल्कि नींद भी अच्छी और आरामदायक आती है और सुबह अपने आप नींद खुलती है।
विज्ञापन
5 of 6
पानी पीते रहना जरूरी
- फोटो : Freepik.com
नींद पर पानी का भी असर होता है। भरपूर पानी पीना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। ये शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। अगर शरीर में पर्याप्त पानी होगा तो रात में प्यास कम लगेगी, जिससे अबाधित और बेहतर नींद आएगी। अबाधित नींद, नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।