फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023 Celebration: नए साल की पार्टी आयोजित करने के लिए बना लें लिस्ट, बजट में जश्न की तैयारी होगी पूरी

Sat, 31 Dec 2022 09:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Dec 2022 09:19 AM IST
विज्ञापन
New Year Celebration Ideas 2023 How To Plan New Year's Party At Home On Budget
नए साल 2023 का जश्न - फोटो : Istock

New Year 2023 Celebration Ideas: नया साल 2023 आने वाला है।  नए साल का स्वागत लोग धूमधाम से करते हैं। लोग सफर पर जाते हैं, पार्टी में शामिल होते हैं। हालांकि कोरोना का कहर फिर बरपा है, इस कारण लोग बाहर निकलने या भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचना चाहते होंगे। ऐसे में नए साल के मौके पर लोग घर पर पार्टी की आयोजन कर सकते हैं। 31 दिसंबर की रात को घर पर ही जश्न मना सकते हैं, जिसमें परिवार, आस-पड़ोस और दोस्तों को शामिल कर सकते हैं। इस मौके पर लोग मिलकर नाचते, गाते हैं और रात में घड़ी की सुई में 12 बजते ही एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। समय बदलते ही कैलेंडर की तारीख, महीना और साल बदल जाता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर नए साल की पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं तो तैयारियों की एक सूची बना लें, ताकि पार्टी मजेदार बन सके और कोई कमी न रह जाए।


 

New Year Celebration Ideas 2023 How To Plan New Year's Party At Home On Budget
नए साल की सजावट - फोटो : pixabay

पार्टी की तैयारियों की लिस्ट

सजावट

घर पर पार्टी रख रहे हैं तो कुछ खास तरीके से सजावट कर सकते हैं। सजावट से पार्टी में चार चांद लग सकते हैं। मेहमानों को भी घर की सजावट इम्प्रेस कर सकती है। इसलिए लाइट्स, गुब्बारों, फूलों से घर की सजावट करें। पार्टी में जितने मेहमान आ रहे हैं, उनकी संख्या के मुताबिक, बैठने की व्यवस्था करें ताकि किसी को असहज महसूस न हो।

New Year Celebration Ideas 2023 How To Plan New Year's Party At Home On Budget
नए साल की पार्टी का मीनू - फोटो : Istock

खान पान

कोई भी पार्टी बिना लजीज खाने के अधूरी होती है। इसलिए नए साल की पार्टी के लिए पहले से व्यंजनों की मेन्यू तय कर लें। इसी मेन्यू के मुताबिक खाने पीने की व्यवस्था करें। स्नैक्स से लेकर ड्रिंक्स और डिनर आदि अपने बजट के मुताबिक, सभी चीजों की तैयारी कर लें। न्यू ईयर मेन्यू प्लान की लिस्ट बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Celebration Ideas 2023 How To Plan New Year's Party At Home On Budget
न्यू ईयर पार्टी - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन

पार्टी बिना किसी मनोरंजन एक्टिविटी के मजेदार नहीं बन पाती। इसलिए नए साल की पार्टी में नाच गाने की व्यवस्था कर सकते हैं। म्यूजिक की व्यवस्था करें। अगर कोई गेम खेलना चाहते हैं तो उसकी पहले से तैयारी कर लें। जैसे इस मौके पर लोग कार्ड्स खेल सकते हैं। डम शराज या अन्य खेल भी खेल सकते हैं।

विज्ञापन
New Year Celebration Ideas 2023 How To Plan New Year's Party At Home On Budget
बोन फायर पार्टी - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद

गर्म माहौल

नए साल के मौके पर बहुत ज्यादा सर्दी होती है। रात के वक्त ठंड बढ़ जाएगी, इसलिए बोन फायर की व्यवस्था कर सकते हैं। सर्दी से राहत मिलने के साथ ही नए साल की जश्न में एक और रोमांचक एक्टिविटी भी जुड़ जाएगी। अगर बच्चे भी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो उनके मुताबिक मनोरंजन और आराम की व्यवस्था को भी लिस्ट में शामिल करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed