Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
These New Year Resolution 2019 Ideas can make life happy, healthy and prosperous wishes
{"_id":"5c29b86abdec2256b5425f36","slug":"new-year-2019-these-resolutions-to-yourself-can-make-life-happy-healthy-and-prosper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2019: नए साल में ये 5 नए संकल्प बदल देंगे आपकी जिंदगी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
New Year 2019: नए साल में ये 5 नए संकल्प बदल देंगे आपकी जिंदगी
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल को लेकर हर व्यक्ति बेहद उत्साहित रहता है। कभी इस साल की गई गलतियों को ना दोहराने की कसम तो कभी नई ऊर्जा के साथ मन लगाकर सफलता की तरफ कदम बढ़ाने की सोच उसके मन में उड़ान भर रही होती है। ऐसे में अगर आप नए साल में खुद से ये 5 नए संकल्प कर लेंगे तो यकीन मानिए आपकी जिंदगी बदल जाएगी।
2 of 5
फिटनेस गोल
लाइफ में सफल होने के लिए सबसे पहले आपको खुद को फिट रखना होगा। एक स्वास्थ्य शरीर एक स्वास्थ्य मस्तिष्क का निर्माण करता है। आजकल लोगों की सबसे बड़ी समस्या है उनका बढ़ता वजन।जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं वो साल 2019 में अपने लिए फिटनेस गोल तय कर सकते हैं। जिसमें सुबह जल्दी उठकर जिम जाने से लेकर कसरत या योग जैसी चीजों को अपने रूटिन में शामिल कर सकते हैं।
3 of 5
ट्रैवल गोल -
नए साल की शुरुआत आप पुराने साल की थकान और तनाव को एक खुशनुमा सफर तय करके भी दूर कर सकते हैं। नए साल में तय कीजिए आपको कहां जाना हैं और बस बस्ता उठाए निकल पड़े खुद के लिए सुकून तलाशने। ऐसा करने से आप पूरा साल फ्रेश फील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिलेशनशिप गोल -
अपनी सफलता और नाकामी को शेयर करने के लिए हर समय आपको अपने अपनों की जरूरत महसूस होती है।ऐसे में आपकी लाइफ में कई ऐसे लोग मौजूद होते हैं जिनका आपको जीवन में अहम रोल होता है।नए साल में उन सभी लोगों को अहसास करवाएं कि वो लोग आपके लिए क्या मायने रखते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते और भी गहरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टेक गोल -
आज के समय में लोग अपनों से ज्यादा इंटरनेट और मोबाइल पर ही लगे रहते हैं। जिसकी वजह से आपका अधिकतर समय बेवजह ही नष्ट हो जाता है। नए साल में आप यह तय कर सकते हैं कि गैजेट के साथ दिन में आप कितना समय बिताएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।