फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Safety Tips: बारिश के मौसम में भूल से भी न करें ये गलतियां, खतरे में पड़ सकती है जान

Mon, 04 Jul 2022 02:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Jul 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Safety Tips Precautions To Be Taken During Rainy Season In Hindi
मानसून सेफ्टी टिप्स - फोटो : amar ujala

Monsoon Safety Tips: बारिश का मौसम आ गया है। आए दिन आसमान में बादल छा जाते हैं और फिर बरसात होने लगती है। चिलचिलाती गर्मी में बारिश सुकून और राहत दिला रही है। कई लोगों को बारिश का मौसम बहुत पसंद भी होता है। भिगी मिट्टी की सौंधी खुशबू, पत्तों पर गिरता पानी और बढ़ती हरियाली मन मोह लेती है लेकिन मानसून आने से कई तरह की परेशानियां भी आ जाती हैं। बारिश में कई सारे हादसे तो लोगों की लापरवाही और कुछ छोटी छोटी गलतियों के कारण होते हैं। लोगों को लगता है कि बारिश में घर से बाहर निकलने पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मानसून में घर पर रहकर भी आप असुरक्षित होते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि आप मानसून में सुरक्षित रह सकें और किसी समस्या का सामना न करना पड़े। जानिए मानसून सेफ्टी टिप्स, जो बारिश में रखेंगे आपको सुरक्षित।

Monsoon Safety Tips Precautions To Be Taken During Rainy Season In Hindi
बारिश में पैदल चलने से बचें - फोटो : Social media

बारिश में पैदल चलने से बचें

भले ही लोगों को बारिश में भीगना पसंद होता है लेकिन अगर आप घर से बाहर हैं तो सड़क पर भरे बारिश के पानी से दूर रहें। सड़कों पर बारिश के पानी या कीचड़ में बैक्टीरिया होते हैं, जो कई तरह की वायरल बीमारियों और त्वचा संबंधी इंफेक्शन को बढ़ावा देते हैं। मधुमेह के रोगियों को तो बारिश के सड़क पर पैदल चलने से सबसे ज्यादा बचना चाहिए। अगर आप को मजबूरन बारिश में बाहर निकलना भी पड़े तो घर या ऑफिस पहुंचते ही अच्छी तरीके से साबुन और साफ पानी से पैर धो लें। गीले मोजे या गीले जूते न पहनें, क्योंकि इनमें सबसे ज्यादा कीटाणु हो सकते हैं।

Monsoon Safety Tips Precautions To Be Taken During Rainy Season In Hindi
बिजली के तारों को न छुएं - फोटो : iStock
बिजली के तारों को न छुएं

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बिजली के तारों से सुरक्षा है। अगर तेज बारिश हो रही है तो घर से बाहर निकलते समय बिजली के खंभों पर नजर रखें। कई बार तेज बारिश में तार टूटकर सड़क पर गिर जाते हैं। गीली जमीन और टूटे तार पर अगर गलती से आपका पैर पर जाए तो जान का खतरा हो सकता है। घर पर भी बिजली के खुले तारों को ढूंढ कर उसे ठीक रहा लें। बच्चों को भी बिजली के तारों और खंभों से होने वाले खतरे की जानकारी दें। ये भी ध्यान रखें कि मानसून में अपनी गाड़ी को किसी पावर लाइन या यूटिलिटी पोल्स के पास न खड़ी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Safety Tips Precautions To Be Taken During Rainy Season In Hindi
घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें - फोटो : istock

घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें

जब बरसात शुरू होती है तो घर पर मच्छर, मेंढक या अन्य बरसाती कीड़े आने लगते हैं। इसके अलावा तेज बारिश में घर में बरसात का पानी भी आ जाता है। जिससे घर में सीलन और बदबू हो जाती है। घर के अंदर बरसाती पानी को आने से रोकने के लिए सबसे पहले तो बारिश होते ही खिड़की, दरवाजों को ठीक से बंद कर दें। वहीं अगर घर में कोई दीवार या छत टूट रही है या कमजोर हो रही है, तो उसे ठीक करा दें ताकि तेज बारिश में छत टपके न और दीवारों में सीलन न आए। घर के फर्नीचर और कारपेट आदि को भी सुरक्षित रखने के लिए कुछ खास तैयारियां कर लें।

विज्ञापन
Monsoon Safety Tips Precautions To Be Taken During Rainy Season In Hindi
बरसाती कीड़ों से बचाव - फोटो : amar ujala

बरसाती कीड़ों से बचाव

बारिश का पानी जमा हो जाने से मच्छर मक्खियां घर में आ जाती हैं। जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया समेत कई अन्य बीमारी हो सकती हैं। इसके अलावा कई बार घरों में बरसाती कीड़े और मेंढक भी आने लगते हैं। बरसात में कीड़े और मच्छरों से बचाव के लिए तैयारी कर लें। मच्छरों को भगाने के लिए मच्छर रिपेलेंट्स, मच्छर मार कॉइल्स या स्प्रे रखें। घर की साफ सफाई करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed