सही वक्त पर लगाए अपने घर में झाड़ू वरना पैसे का होने लगेगा नुकसान, चले जाएगी खुशहाली
घर बिखरा-बिखरा हो तो एकदम अच्छा नहीं लगता।घर की साफ-सफाई एकदम जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की साफ-सफाई का भी सही वक्त होता है। अगर घर में सही वक्त पर झाड़ू नहीं लगाया गया तो दरिद्रता आती है। दरअसल, आपके घर की साफ-सफाई से लेकर हर चीज आपके भाग्य के साथ होती है। इनका असर आपके भाग्य पर पड़ता है।
सही वक्त में झाड़ू लगाने से घर में लक्ष्मी आती है। यानी आप सुखी और समृद्ध रहते हैं।इसलिए झाड़ू लगाने का सही वक्त भी तय किया गया है। प्राचीन वक्त से ही घर में झाड़ू लगाने का सही वक्त तय किया गया है।
कई बार लोग किसी भी वक्त अपने घर में झाड़ू लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से घर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
दरअसल, बुजुर्गों का मानना है कि घर में झाडू लगाने का सही वक्त सुबह 4 से 5 बजे के बीच है। अगर घर में सही वक्त पर झाड़ू नहीं लगाया गया तो धन-संपत्ति पर असर पड़ता है।
मान्यता है कि घर में सही वक्त में झाड़ू लगाने से खुशहाली आती है।