फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर की हर दीवार कुछ कहती है, जानिए आपके घर की 'दीवारों के रंग' आपके बारे में क्या कहते हैं

Thu, 20 Jun 2019 09:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 20 Jun 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
know interesting facts color of home wall says about you

घर सजाने में लाइट्स और दीवारों के रंग की अहम भूमिका होती है। जब बात आती है अपने सपनों के घर को सजाने की तो हर कोई अपनी पसंद से घर सजाता है। दीवारों पर किया गया रंग आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। हर रंग की अपनी खासियत होती है और जब आप किसी खास रंग से अपने घर के किसी कोने को सजाते हैं तो वहां उस रंग की ऊर्जा का संचार होता है। ये आपके मूड और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता हैं। जानिए आपके घर की दीवारों के रंग आपके बारे में क्या कहते हैं। 

know interesting facts color of home wall says about you
लाल रंग
घर की दीवारें अगर आपने लाल रंग से करवाई है तो ये आपके उत्साही होने को दर्शाता है। शोध के अनुसार लाल रंग प्यार, गुस्सा और पैशन का प्रतीक है। लाल रंग आपके सकारात्मक दृष्टिकोण को भी दिखाता है।
 
know interesting facts color of home wall says about you
नारंगी दीवारें
नारंगी रंग पसंद करने वाले लोगों को मौज-मस्ती पसंद होती है। अगर आपके घर की दीवारें भी नारंगी है तो इसका मतलब है कि आप भी महत्त्वाकांक्षी हैं और हमेंशा एक्शन में रहना आपकी आदत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know interesting facts color of home wall says about you
काला रंग
काले रंग की दीवारें आजकल का फैशन है। ये दिखाता है कि आपको स्टाइल पसंद है और आप समय के साथ चलना पसंद करते हैं। ताकत, गंभीरता और पैसा इस रंग की खासियत है। घर का कोई कोना अगर आपके यहां भी काले रंग का है तो इससे आपका मजबूत व्यक्तित्व झलकता है।
 
विज्ञापन
know interesting facts color of home wall says about you
सफेद रंग
सफेद रंग शांति और सौम्यता का प्रतीक है। घर की दीवारें अगर सफेद रंग की है तो ये दिखाती है कि आपको स्वच्छता पसंद है। सफेद रंग से घर में प्रकाश दिखता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

नीला रंग
नीला रंग घर में शांति और सुरक्षा का प्रतीक है। बहुत सारे लोग घरों में नीला रंग लगवाना पसंद करते है। बेडरुम में अगर आपने नीला कलर लगवाया है तो ये आपके विश्वास और 
निष्ठा को दिखाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed