लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:22 AM IST
सार
Karwa Chauth 2025 Rangoli Design Idea: जब आपकी रंगोली चांदनी रात में दीपों से जगमगाएगी, तो वह न केवल घर को रोशन करेगी बल्कि आपके रिश्ते की ऊष्मा भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ रंगोली डिजाइन
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Karwa Chauth 2025 Rangoli Design Ideas : करवा चौथ पर सुहागिनें न केवल पूजा की तैयारी करती हैं, बल्कि अपने घर और आंगन को भी रंगोली से सजाती हैं। सोलह श्रृंगार के साथ ही घर की सज्जा की जाती है। रंगोली नारी के मंगल-संस्कारों और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। करवा चौथ 2025 में अगर आप अपनी पूजा की जगह या छत को आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो पारंपरिक से लेकर आधुनिक तक कई तरह की रंगोली डिजाइन आजमा सकती हैं।
भारतीय संस्कृति में रंगोली को शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं के स्वागत का प्रतीक माना गया है। करवा चौथ की शाम जब महिलाएं चांद का व्रत खोलती हैं, तब सजी हुई रंगोली पूजा स्थान को पवित्र और सुंदर बना देती है। करवा चौथ की पहचान चांद और छलनी से होती है। इसे केंद्र में बनाकर आस-पास दीपक और फूलों का पैटर्न बना सकते हैं। जब आपकी रंगोली चांदनी रात में दीपों से जगमगाएगी, तो वह न केवल घर को रोशन करेगी बल्कि आपके रिश्ते की ऊष्मा भी बढ़ाएगी।
2 of 5
करवा चौथ की रंगोली डिजाइन
- फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ का पर्व प्रतीक है चांद के दीदार है। इस पर्व में सुहागिन महिला छलनी से चांद देखती हैं और फिर अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इसी चित्रण को रंगोली के जरिए जमीन पर उतारकर आप हर किसी को अचंभित कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन काफी आकर्षक दिखती है। इसमें महिला को चांद देखते हुए रंगोली के द्वारा दिखाएं।
3 of 5
करवा चौथ की रंगोली डिजाइन
- फोटो : Amar Ujala
अगर आप आसान रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो एक चकोर आकृति बनाएं जो किसी खिड़की या बालकनी की तरह प्रतीक हो। उसके अंदर पर्दे, फूलों की लटकन और छलनी की आकृति बनाएं। दीपक जलाकर इस रंगोली डिजाइन को अधिक आकर्षक बनाएं। तस्वीर में दी गई डिजाइन आसानी से बनाने के लिए महिला की आकृति को हटा भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करवा चौथ की रंगोली डिजाइन
- फोटो : Amar Ujala
अधिक सिंपल रंगोली डिजाइन के लिए एक गोल आकृति बनाएं जिसके अंदर सफेद रंग से चांद की डिजाइन बनाकर इसे छलनी और चंद्रमा का रूप दें। पास में पूजा की थाली, कलश, दीपक आदि बनाकर रंगोली पूरी करें।
विज्ञापन
5 of 5
धनतेरस की रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
घर का आंगन बड़ा है तो इस तरह की रंगोली डिजाइन से सजावट करें। करवा चौथ पर इस तरह की डिजाइन आकर्षक दिखती है और बनाने में आसान होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।