फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Mountain Day 2020: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस? जानिए इतिहास, महत्व और विषय

Fri, 11 Dec 2020 12:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 11 Dec 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
International Mountain Day 2020: why it is celebrated know about history importance and theme
International Mountain Day 2020: 11 दिसंबर - फोटो : Pixabay

दुनिया में पर्वत न होते तो ये दुनिया कितनी अधूरी होती। पर्वत जहां खूबसूरती, ऊंचाई और दृढ़ता का प्रतीक हैं, वहीं कई सारे लोगों का जनजीवन इन पर आश्रित होता है। लोग पहाड़ों पर रहकर अपना जीवन गुजार देते हैं। यहां खेती करके रोजगार भी पा लेते हैं। पर्वतों पर ही पशुपालन भी होता है, ऐसे में पर्वतों का संरक्षण एक ऐसा विषय है जिस पर वर्तमान जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रकाश डालना जरूरी है। 11 दिसंबर को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम इस दिन के महत्व को समझें एवं इतिहास को जानें। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए पहाड़ों के इस खास दिन के बारे में।

International Mountain Day 2020: why it is celebrated know about history importance and theme
2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया था - फोटो : Social media

इतिहास
दुनिया में पर्वतों का बहुत महत्व है। बहुत जरूरी है कि पर्वतीय क्षेत्रों का ध्यान रखा जाए इसलिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया था और 2003 के 11 दिसंबर से अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाने का संकल्प लिया। हर साल विश्व के कई सारे लोग पर्वतों के संरक्षण के लिए आगे आते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पर्वतों के लिए एक विषय भी तय किया जाता है, जिस पर विभिन्न देश काम करते हैं।

International Mountain Day 2020: why it is celebrated know about history importance and theme
पर्वतों से जुड़े लोग पर्वतों के प्रति अपने दायित्वों को समझें

क्यों मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि बहुत सारे लोगों का जनजीवन पर्वतों से जुड़ा हुआ है। जलवायु और भूमिगत परिवर्तनों के कारण पर्वतों की भूगोलिक स्थिति में परिवर्तन आ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में विकास होता रहे इसलिए जरूरी है कि इन इलाकों में पर्यावरण संरक्षण हो। पर्वतों से जुड़े लोग पर्वतों के प्रति अपने दायित्वों को समझें, इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर प्रतिवर्ष इस दिन का आयोजन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Mountain Day 2020: why it is celebrated know about history importance and theme
लोग अपनी पर्वतीय यात्राओं के अनुभव साझा करते हैं - फोटो : Demo pic

कैसे मनाया जाता है
इस दिन को मनाने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग, पर्वतों से जुड़ा रोजगार करने वाले लोग, पर्वतारोही, सामाजिक संस्थाओं में सबसे अधिक उत्साह होता है। विभिन्न मंचों पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं होती हैं। लोग अपनी पर्वतीय यात्राओं के अनुभव और तस्वीरें एकदूसरे से साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस का हैशटैग लगाकर कोई पर्वतीय घटना के विषय में लिखते हैं या फिर उससे जुड़ी तस्वीरें साझा करते हैं।

विज्ञापन
International Mountain Day 2020: why it is celebrated know about history importance and theme
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2020 विषय: ‘पहाड़ों की जैव विविधता’

विषय
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस को मनाने के लिए प्रतिवर्ष एक विषय तय किया जाता है। पिछले 16 सालों से अलग-अलग विषयों का अनुसरण कर विश्व पर्वत दिवस मना रहा है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा जो विषय चयनित किया गया है, वह है ‘ पहाड़ों की जैव विविधता’। पिछले वर्ष ‘माउंटेंस मैटर पर यूथ’ विषय पर इस दिवस का अलग- अलग तरीके से आयोजन हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed