एक मई का दिन भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन को हर साल अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित है। इस दिन लोग एक-दूसरे को कई मैसेज, फोटोज, शुभकामनाएं आदि भेजते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 2021: अपनों को भेजें ये खास संदेश, ऐसे दें शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनत उसकी लाठी है
मजबूती उसकी काठी है
विकास की वो नींव है
उसका जीवन सीख है।
मजदूर दिवस 2021 की शुभकामनाएं!
अगर इस जहां में मजदूर का न नामों-निशां होता,
फिर न होता हवा महल और न ही ताज महल होता।
मजदूर दिवस 2021 की शुभकामनाएं!
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।
मजदूर दिवस 2021 की शुभकामनाएं!
मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं
यह कहने में मुझे शर्म नहीं
अपने पसीने की खाता हूं
मैं मिटटी को सोना बनाता हूं।
मजदूर दिवस 2021 की शुभकामनाएं!