{"_id":"6149b4968ebc3e69ab4120bb","slug":"how-to-know-how-many-mobile-numbers-registered-on-your-id","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: जानते हैं आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं? पता लगाने का ये है आसान तरीका","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: जानते हैं आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं? पता लगाने का ये है आसान तरीका
देश में ऐसे कई लोग हैं जो एक ही आईडी (चाहे वो आधार कार्ड हो या वोटर आईडी) पर कई सिम कार्ड ले लेते हैं और आसानी से उसका उपयोग करते रहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी अपनी ही आईडी से सिम लेकर दे देते हैं या फिर लोग रिचार्ज ऑफर या किसी अन्य प्रलोभन के कारण नए-नए सिम कार्ड ले लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि नियम कहता है कि भारत में एक व्यक्ति की आईडी पर एक समय में अधिकतम नौ सिम कार्ड या मोबाइल नंबर ही चालू रह सकता है। अगर आपकी आईडी पर इससे ज्यादा सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं, तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर कैसे पता चले कि आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं और उनका उपयोग हो रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, भारतीय दूरसंचार विभाग का tafcop.dgtelecom.gov.in डोमेन से एक पोर्टल है, जिसमें देशभर में वर्तमान में चालू सभी मोबाइल नंबर का डाटाबेस मौजूद है। अगर आपको लगता है कि आपकी आईडी से कोई और भी सिम कार्ड यानी मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है, तो आप इस वेबसाइट के जरिये शिकायत कर सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
इस पोर्टल को स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए लॉन्च किया गया है। हालांकि फिलहाल यह सुविधा सिर्फ तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सर्किल के लिए ही है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे सभी सर्किल में लॉन्च किया जाएगा, ताकि देशभर के लोग इसका लाभ उठा सकें। अब आइए जानते हैं कि आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं, इसका पता लगाने के लिए आपको क्या करना होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सबसे पहले तो अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर, लैपटॉप या किसी कंप्यूटर में tafcop.dgtelecom.gov.in ओपन करें और फिर वहां अपना मोबाइल नंबर डालें। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे डालें और वैलिडेट करें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जैसे ही ओटीपी वैलिडेट होगी, आपके सामने उन सभी मोबाइल नंबरों की सूची आ जाएगी, जो आपकी आईडी पर चालू हैं। अगर आपको लगता है कि उनमें से कोई ऐसा नंबर है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है, लेकिन आपकी आईडी से वो नंबर लिया गया है, तो पोर्टल पर ही उस नंबर को लेकर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद सरकार उस नंबर की जांच करेगी और फिर उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।