फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पसीने की बदबू से रहते हैं परेशान तो आज ही खाना बंद करें ये 5 चीजें

Tue, 14 Aug 2018 11:43 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
to get rid of smelly armpits stop eating these food items
underarm odor
गर्मियों के मौसम में लोग पसीने की बदबू को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कई बार पसीने की दुर्गंध की वजह से उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे वर्कआउट, स्ट्रेस, आहार-विहार और आनुवांशिक हार्मोन असंतुलन। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे आप अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करके इससे छुटकारा पा सकते हैं...
to get rid of smelly armpits stop eating these food items
drinking milk
शरीर से आने वाली बदबू से राहत पाने के लिए खाने की इन चीजों को करें एवॉइड...

दूध 
दूध पीना ज्यादातर सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इसमें कोलीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में बदबू बनाने का काम करता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में दूध कम पीना चाहिए। आप चाहे तो दूध की जगह दही का सेवन कर सकते हैं।
प्याज और लहसून
गर्मियों में प्याज और लहसून का सेवन भी कम से कम करना चाहिए। इसके सेवन से भी बदबू आती है। इनकी जगह दालचीनी या इलायची का सेवन करें। 
अल्कोहल 
शरीर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए शराब का सेवन भी कम से कम करें। इसके सेवन से शरीर से गंदी बदबू आती है। इसकी जगह नींबू पानी का सेवन करें।
कॉफी 
इस मौसम में कॉफी ज्यादा कॉफी को एवॉइड करें। इसे पीने से भी शरीर में से गंदी बदबू आने लगती है। पसीने की बदबू कम करने के लिए कॉफी की जगह पर ग्रीन टी पीएं। 
to get rid of smelly armpits stop eating these food items
rose water
पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे
आलू का जादू

शरीर के जिस हिस्से से आपको पसीना आता है उन जगहों पर आलू के स्लाइस को रगड़कर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
फिटकरी और पुदीना
नहाने के पानी में आधे घंटे पहले फिटकरी और पुदीने की पत्तियों को डालकर रख दें। इस पानी से स्नान करने से शरीर में ठंडक और ताजगी का अहसास होता है और पसीने समस्या से छुटकारा मिलता है।
इत्र और गुलाब जल
आप चाहे तो नहाने के पानी में इत्र और गुलाब जल मिलाकर नहा सकते हैं। इससे पूरा दिन आपके शरीर में ताजगी और ठंडक बनी रहेगी। यह पसीने की बदबू को आने से रोकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
to get rid of smelly armpits stop eating these food items
ice cubes
बर्फ का करें इस्तेमाल
शरीर के जिन हिस्सों से आपको ज्यादा दुर्गंध आने की समस्या हो, घर से बाहर निकलने के कुछ समय पहले उन जगहों पर बर्फ लगाएं। इससे ज्यादा पसीना नहीं आएगा।
इन कपड़ों का करें चयन
गर्मी के मौसम में सिंथेटिक कपड़ों को पहनना एवॉइड करें। पहनने के लिए सूती कपड़ों का चयन करें। ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर से चिपके हुए न हों, क्योंकि तंग कपड़ों में ज्यादा पसीना आता है। तंद कपड़ों से हवा पास नहीं हो पाती, जिस वजह से दुर्गंध आती है।
बेकिंग सोडा
पसीने की बदबू को रोकने में बेकिंग सोडा बहुत मदद करता है।इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी और नींबू रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अंडर आर्म्स में 10 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे ताजे पानी से साफ कर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed