फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी के तेवर से बचना है तो रसोई में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

Thu, 04 Jan 2018 10:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
 these home remedies save you from Seasonal diseases in this winter

ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है और जिसका असर लोगों पर दिखने लगा है। अधिक ठंड होने से जहां मौसमी बीमारी भी अपना रंग दिखाने लग जाती है, वहीं हार्ट अटैक जैसी बड़ी समस्याओं की संभावना भी बढ़ जाती है। हृदय रोग विशेषज्ञों का भी मानना है कि गर्मी की तुलना में सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना 50 फीसदी बढ़ जाती है। सर्दियों में हार्ट अटैक सुबह होता है क्योंकि इस दौरान वातावरण का तापमान कम हो जाता है।  इस मौसम में इन बीमारियों से बचने के लिए आपके घर में ऐसी कई चीजें मौजदू है जो आपको इन सबसे कोसों दूर रखेगी। 

 these home remedies save you from Seasonal diseases in this winter

खांसी और कोल्ड डायरिया होने पर अतीश, काकड़ा सीही, मुलैठी और छोटी पिप्पली पीस लें। चार-चार चुटकी दिन में तीन बार शहद के साथ पांच साल तक के बच्चों को दिया जा सकता है। इससे सांस की दिक्कत तो दूर होती है और बलगम भी बाहर निकल जाता है। इसके अलावा अदरक, तुलसी, काली मिर्च का काढ़ा थोड़ा-थोड़ा पिलाया जा सकता है। सोते समय दूध में हल्दी मिलाकर पिलाने से भी सर्दी में फायदा होता है।

 these home remedies save you from Seasonal diseases in this winter

आयुर्वेद के अनुसार हल्दी कफ वात नाशक, पित्त वर्धक और लिवर के लिए उत्तेजक है। सर्दी लगने पर हल्दी की धुनी दी जाती है। सिर दर्द और साइनोसाइटिस में हल्दी गुनगुने पानी के साथ लेने से बलगम निकलता है। सिर हल्का हो जाता है। हर रोग में एक ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। गुनगुने जल, दूध या शहद के साथ इसे देना चाहिए। जुकाम, सर्दी, सिर दर्द, दांत दर्द में भी ये फायदा पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 these home remedies save you from Seasonal diseases in this winter

सर्दियों में मेथी के पत्तों की सब्जी बनाए। मेथी की सब्जी गठिया, जकड़न, जुकाम और सूजन में काफी उपयोगी होती है। हींग खांसी, कफ मिटाने, छाती के दर्द व पेट दर्दों को मिटाने वाली दवा है। पेट की अग्नि बढ़ाने, आमाशय व आंतों के लिए उत्तेजक और पित्त वर्धक है।

विज्ञापन
 these home remedies save you from Seasonal diseases in this winter

खांसी होने पर लौंग को पानी के पीसकर छान लें और मिश्री मिलाकर या आग पर भूनकर शहद में मिलाकर खाए। लौंग का सबसे बड़ा गुण है रक्त के श्वेत कणिकाओं को बढ़ाना है। खांसी, सांस, शूल व क्षय रोग में इस्तेमाल किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed