फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है सर्दियों में कपड़े सुखाने का नायाब तरीका, नहीं आएगी बदबू

Fri, 12 Jan 2018 09:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Line Drying Is The Best Way To Dry Clothes In Winters
Drying Clothes

सर्दियों में कपड़े सुखाना आफत भरा काम होता है। एक तो धूप आंख-मिचौली खेलती है, वहीं इस मौसम में पहने जाने वाले कपड़े भारी-भरकम होते हैं जो सूखने में ज्यादा वक्त लेते हैं। घर के अंदर कपड़े जितना भी निचोड़कर फैलाओ उनमें बदबू आने ही लगती है। ऊपर से कमरा भी गंदा दिखने लगता है।



ऐसे में सर्दियों में कपड़े सुखाने का सबसे सटीक तरीका क्या है?

Line Drying Is The Best Way To Dry Clothes In Winters
Drying Clothes
लाइन ड्राइंग
कपड़े सुखाने का सबसे बढ़िया तरीका है लाइन ड्राइंग, यानी कपड़ों को रस्सियों पर लाइन से फैलाकर सुखाना। हर काम के लिए मशीन का इस्तेमाल करने वाले विदेशी भी इस प्राकृतिक तरीके से कपड़े सुखाना पसंद करते है। आपके घर में भी कपड़े ऐसे ही बाहर रस्सी डालकर सुखाए जाते होंगे। लेकिन इस तरीके से कपड़े सुखाते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है ताकि कपड़े अच्छे से सूख सकें।

(अगली स्लाइड में जानें लाइन ड्राइंग के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए)
 
Line Drying Is The Best Way To Dry Clothes In Winters
Drying Clothes

कपड़ों को फैलाने का सही तरीका
कपड़ों के दोनों कोनों पर क्लिप डालकर रस्सी से लटकाएं। आमतौर पर हम शर्ट को बीच से फैलाते हैं जिसकी वजह से बांह अच्छे से सूख नहीं पाते। जिस दिशा में धूप हो उसी तरफ कपड़ों को यूं लटकाएं।

रूटीन बनाएं
कपड़े जब तक धूप और हवा में ना सूखें, तब तक फ्रेश नहीं दिखते। इसलिए कोशिश करें कि अगर आप हर दिन कपड़े ना धो पाएं, तो भी कम से कम हफ्ते में तीन बार थोड़ा-थोड़ा कपड़ा धोते रहें। कम कपड़े होंगे तो  आप उन्हें अच्छे से उलट-पुलट कर सुखा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Line Drying Is The Best Way To Dry Clothes In Winters
Line Drying

रस्सी बांधने का सही तरीका
अगर आपके पास लंबाई में जगह मौजूद नहीं है तो रस्सियों को एक दूसरे के पीछे बांधें। हालांकि, इस बात का ख्याल रखें कि दो रस्सियों के बीच ज्यादा जगह मौजूद हो ताकि कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा हवा और धूप मिल सके।

कपड़े फैलाने से पहले जरूर करें ये काम
कपड़ों को बाहर फैलाने से पहले उसे अच्छे से निचोड़ लें। चादर जैसे लंबे कपड़ों को निचोड़ने के लिए दोनों छोर से उल्टी दिशा में मोड़कर उनका पानी निकालें। इस काम में किसी की मदद जरूर लें। अगर कोई साथ ना हो तो चादर के एक छोर को खंबे या रेलिंग से मजबूती से बांधे और दूसरे छोर से निचोड़ें। अगर आपके घर वॉशिंग मशीन है तो बेहतर होगा आप उसे दो बार स्पिन कर लें फिर बाहर फैलाएं।

विज्ञापन
Line Drying Is The Best Way To Dry Clothes In Winters
Line Drying

शाम को करें ये काम
रस्सी पर लटके जो कपड़े भले ही छूने में ठंडे और गीले लगें लेकिन अगर वह हल्के महसूस हो रहे हैं तो इसका मतलब वे सूख गए। रात भर उन्हें घर के अंदर फैलाएं, ताकि कमरे की गर्मी के कारण वे अच्छे से सूख जाएं। सुबह उन्हें आयरन करें और अलमारी में रख दें।

जरूरी नहीं इन कपड़ों को धोना
अगर आपने किसी पार्टी में कोई ड्रेस या स्वेटर पहनी हो या कोई कपड़ा दो-तीन बार पहने जाने के बाद भी गंदा नहीं दिख रहा तो उन्हें पानी में धोने से बचें। हो सके तो उनकी धुलाई का काम सर्दियां खत्म होने के बाद करें। फिलहाल उन्हें बस यूं ही रस्सियों पर दो-तीन घंटों के लिए फैला दें और फोल्ड करने से पहले कपड़ों को फ्रेश रखने वाला स्प्रे छिड़कें।

पढ़ें: सर्दी के तेवर से बचना है तो रसोई में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed