{"_id":"5b1118b54f1c1bf36e8b59b4","slug":"if-tobacco-eating-blacken-your-teeth-then-this-home-remedy-will-help-to-revive-its-colour-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काले दांतों से जल्द मिलेगा छुटकारा, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खा","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
काले दांतों से जल्द मिलेगा छुटकारा, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
गुटखा खाने या फिर दांतों की सफाई सही तरीके से नहीं करने पर अगर दांतों का रंग काला पड़ने लगा है,जिसकी वजह से लोगों से बात करने में भी आपको शर्म महसूस होती है तो ये आसान घरेलू नुस्खा आपकी परेशानी को तुरंत खत्म कर सकता है। जानिए कैसे...
तंबाकू,गुटखा खाने से दांतों पर दाग पड़ जाते हैं जो लाख छुड़ाने के बाद भी निकलने का नाम नहीं लेते। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस आसान उपाय की मदद से आप ये दाग आसानी से छुड़ा सकते हैं।
उपाय-
-सबसे पहले अपने दांतों को चमकाने के लिए दिन में कम से कम दो बार दांतों और अपनी जीभ की सफाई करें।
-खाना खाने के बाद हमेशा कुल्ला करें। खास तौर पर तब जब आपने गुटखा खाया हो। ऐसे में कुल्ला करते समय उंगली से दांतों को रगड़ते हुए साफ करें। दांतों पर दाग नहीं जमेंगे।
-इसके बाद हमेशा दांतों की सतह को चिकना रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपके दांतों को पर गुटखे के दाग नहीं जमेंगे।

-इसके अलावा ब्रश करने के बाद दांतों को चमकाने के लिए दांतों पर बेकिंग पाउडर रगड़े। ऐसा करने से दांतों से तंबाकू के दाग खत्म हो जाएंगे।
-इसके अलावा दांतों से जिद्दी दाग हटाने के लिए गाज़र का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जी हां आपने सही सुना गाजर। कहा जाता है कि रोजाना एक गाजर खाने से दांत साफ रहते हैं। इसमें मौजूद रेशे दांतों के बीच फंसी गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं।