सर्दियां आते ही त्वचा फटने लगती है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या रहती है फटी एड़ियों की। इसकी वजह से लड़कियां अपनी पसंद के सैंडल नहीं पहन पातीं। यहां तक की कभी-कभी ये समस्या इतना भयंकर रूप ले लेती है कि पैरों से खून तक आने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये नुस्खे आपके लिए कारगर हो सकते हैं।
फटी एड़ियों को कोमल बनाएगा सेंधा नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फटी एड़ियों को कोमल बनाएगा सेंधा नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
नारियल का तेल
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से अच्छी तरह पैरों को धो लें। इसके बाद पैरों को पोंछकर उन पर नारियल तेल लगाएं और कॉटन के मोजे पहनकर सो जाएं। सुबह उठने के बाद मोजे उतारें और पैरों को धो लें। ऐसा रोज करें जब तक एड़ियां कोमल ना हो जाएं। नारियल के तेल की जगह जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
फटी एड़ियों को कोमल बनाएगा सेंधा नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
सेंधा नमक
पैरों की देखभाल करने का यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाएं और उसमें पैरों को डालें। दस मिनट बाद प्यूमिक स्टोन से स्क्रब करें और फिर से पानी में पैर डाल लें। थोड़ी देर बाद पैरों को बाहर निकालें और उन पर पेट्रोलियम जैली लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही असर दिखाई देगा।
फटी एड़ियों को कोमल बनाएगा सेंधा नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
शहद
शहद से पैर मॉश्चराइज होते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए हल्के गर्म पानी में आधा कप शहद मिलाएं और उसमें पैरों को डुबोएं। बीस मिनट बाद पैरों को बाहर निकालें और तौलिए से पोछें।
फटी एड़ियों को कोमल बनाएगा सेंधा नमक, ऐसे करें इस्तेमाल
गुलाब जल और ग्लिसरीन
यह एड़ियों को कोमल बनाने के लिए सबसे अच्छे उपाय में से एक माना जाता है। तीन चौथाई गुलाब जल में एक चौथाई ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस मिश्रण को एड़ियों पर मलें और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से फर्क पड़ेगा।