रात को सोते समय अगर बिस्तर पर खटमल आपके सबसे बड़े दुश्मन हैं तो टेंशन छोड़ इन घरेलू नुस्खों की मदद से इनसे निपटने की तैयारी कर लीजिए। खटमल के काटने से आपको खुजली, चकत्ते और फफोले हो सकते हैं। लेकिन यह जबरदस्त उपाय आपके इस दुश्मन से आपको झट से मुक्ति दिलवाएंगे।
{"_id":"5acc39494f1c1b19258b4596","slug":"easy-home-remedies-to-get-rid-of-bed-bugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खटमलों ने घर में जीना कर दिया है मुहाल तो ये 5 घरेलू उपाय देंगे झट से राहत","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
खटमलों ने घर में जीना कर दिया है मुहाल तो ये 5 घरेलू उपाय देंगे झट से राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:39 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुदीना
खटमल पुदीने की गंध को सहन नहीं कर पाते हैं इसलिए जब कभी आपको खटमल परेशान करें तो आप पुदीने की मदद ले सकते हैं। इसके लिए कुछ पुदीने की पत्तियां लें और अपने बिस्तर के पास रख दें। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो पुदीना के पत्ते उनके पालने में रख दें। आप चाहें तो पुदीने के पत्तों को पीस कर भी अपने शरीर पर मल सकते हैं। पुदीने के पत्ते खटमलों को दूर रखते हैं।

Nilgiris Eucalyptus oil
नीलगिरी
नीलगिरि का तेल औषधीय गुणों के अलावा खटमल मारने का भी बेहद कारगर तरीका है। इसके लिए आप इस तेल की कुछ बूंदें खटमलों पर छिड़क सकते हैं। इसके अलावा आप नीलगिरि के तेल से रोजमेरी और लैवेंडर का स्प्रे बनाकर भी खटमलों से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं।

विज्ञापन
नीम का तेल
नीम के तेल में कई एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल घर में कीड़ों को दूर रखने के लिए किया जाता है। नीम के तेल को आप डाइल्यूट न करें। इसका इस्तेमाल सीधा खटमलों पर किया जाना चाहिए। खटमलों से पूरी तरह निजात पाने के लिए एक हफ्ते तक घर की सभी चीजों पर इस तेल का छिड़काव करें और डिटर्जेंट के साथ इस तेल को मिलाकर ही अपने कपडे धोएं।

lavender oil
लैवेंडर
खटमल लैवेंडर की महक सहन नहीं कर पाते हैं। इसीलिए आप लैवेंडर के पत्तों को खटमल वाले कपड़ों पर रगड़ सकते हैं या लैवेंडर का परफ्यूम छिड़क सकते हैं।