फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घुटनों या पीठ के दर्द से एल्युमिनियम फ्वॉइल दिलाएगा आराम, ऐसे करें इस्तेमाल

Mon, 12 Feb 2018 09:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Do You Know How Aluminium Foil Should Be Used For Body Pain Treatment
Back pain

आमतौर पर एल्युमिनियम फ्वॉइल का इस्तेमाल खाना पैक करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल जोड़ों के और शरीर के दर्द को दूर करने के लिए भी किया जाता है? कंस्यूमरहेल्थडाइजेस्ट के मुताबिक रूस और चीन में लोग पीठ दर्द, घुटनों के दर्द या जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए एल्युमिनियम फ्वॉइल का सहारा लेते हैं। वहां के डॉक्टर्स भी इसकी सलाह देते हैं। 

Do You Know How Aluminium Foil Should Be Used For Body Pain Treatment
Aluminium Foil

ऐसे करें इस्तेमाल
शरीर के जिस भी हिस्से में दर्द हो रहा है, उसे एल्युमिनियम फ्वॉइल से ढक दें। फ्वॉइल को टिकाने के लिए उसके ऊपर बैंडेज लगा दें। अब इसे कम से कम 10 से 12 घंटों के लिए छोड़ दें। बेहतर होगा कि यह काम आप रात को सोते वक्त करें ताकि यह नुस्खा असर कर सके।

ध्यान रहे, यह काम हफ्ते में सिर्फ एक बार करना चाहिए।

Do You Know How Aluminium Foil Should Be Used For Body Pain Treatment
Aluminium Foil

ऐसे असर करता है एल्युमिनियम फ्वॉइल
चीनी और रूसी स्कॉलर्स के मुताबिक जब हम फ्वॉइल को दर्द वाले हिस्से पर रैप करते हैं तो शरीर में मौजूद बायो एनर्जी एल्युमिनियम फ्वॉइल लगे हिस्से की तरफ लौटती है। इस वजह से जहां से दर्द उठता है, वहां एनर्जी की वजह से आराम मिलता है और धीरे-धीरे परेशानी खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do You Know How Aluminium Foil Should Be Used For Body Pain Treatment
Aluminium Foil

किस साइड का करें इस्तेमाल?
एल्युमिनियम फ्वॉइल के दो साइड होते हैं- एक चमकदार होता है और दूसरा सादा। हालांकि, दर्द से आराम दिलाने के लिए कौन सी साइड सबसे ज्यादा असरदार है, इसके लेकर संशय बरकरार है। कुछ शोधकर्ताओं और डॉक्टरों का कहना है कि दर्द वाले हिस्से पर ग्लॉसी भाग लगाना चाहिए, तो वहीं कुछ के मुताबिक सादा वाला हिस्सा। इसलिए आप किसी भी साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं, दोनों असरदार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed