लौकी चाहे सब्जी के रूप में खाएं या इसका रस पिएं। ये हर तरह से शरीर को फायदा करती है। लौकी का रस शरीर के विषाक्त को बाहर निकालने का सबसे बेहतरीन तरीका है। रोजाना सुबह एक गिलास लौकी का रस खाली पेट पीने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।
लौकी के रस में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है इसलिए जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए ये बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद फाइबर देर तक भूख नहीं लगने देता।
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो सुबह उठकर एक गिलास लौकी का रस पी लें। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है।
लौकी के रस को तिल में मिलाकर लगाने से गंजापन दूर होता है साथ ही जिनके बाल झड़ते हैं उनके लिए ये सबसे बेहतर है।
लौकी के रस के नियमित सेवन से सफेद हो रहे बाल फिर से काले होने लगते हैं।