हर कोई बेदाग और स्वस्थ चेहरा चाहता है। ऐसे में समय-समय पर चेहरे की साफ सफाई मायने रखती है। स्क्रबिंग, मसाज आदि के अलावा चेहरे की क्लींजर से की गई सफाई भी जरूरी होती है। बाजार में मिलने वाले महंगे क्लींजर भी कई बार आपको उतनी स्वस्थ त्वचा नहीं दे पाते, जितने घर में बने क्लींजर आपको देते हैं। हमारे घर में कुछ ऐसी चीजे हैं, जिनसे बना क्लींजर महंगें क्लींजर को अपनी गुणवत्ता में मात दे सकता है।
महंगे ब्रांड्स को भी पीछे छोड़ देंगे घर में बने ये 4 क्लींजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसलीन क्लींजर
घरों में वैसलीन पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल तो आम है, लेकिन क्या आपको पता है कि आंखों पर काजल फैल जाने या आइ मेकअप साफ करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। रुई के फहे में वैसलीन लगाएं और उससे क्लींजर की तरह दाग साफ करें।
दूध-ग्लिसरीन क्लींजर
खासतौर पर जिनकी स्किन ड्राइ या नॉर्मल हो, उनके लिए यह क्लींजर काफी फायदेमंद है। एक चम्मच दूध में तीन बूंद ग्लीसरिन और छह बूंद गुलाबजल डालकर मिलाएं। रुई के फाहे को इसमें डुबोकर इससे चेहरा साफ करें।
एंटीसेप्टिक क्लींजर
वैसे तो यह क्लींजर हर तरह की त्वचा पर कारगर है, लेकिन ऑयली त्वचा वाले लोग जिन्हें अक्सर मुंहासे की समस्या रहती है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद है। इसके लिए एक चम्मच दूध में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट तक रहने दें और फिर धो लें।
ये भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है तो आजमाएं ये जबरदस्त नुस्खा,दवा लेना भूल जाएंगे
बादाम पेस्ट क्लींजर
दस बादाम को पीस लें और एक चम्मच दही में मिलाएं। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाकर दस मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे ब्लैकहेड्स दूर होंगे और त्वचा का ग्लो बरकरार रहेगा।