Hindi Diwas Motivaltional Quotes,Speech: 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की नींव भारत की आजादी के समय ही रख दी गई थी। 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। बाद में नेहरू सरकार बनने पर हिंदी दिवस मनाने का फैसला लेते हुए पहली बार आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर 1953 को हिंदी दिवस मनाया गया।
हिंदी दिवस 2023: 'हिंदी बोलचाल की महाभाषा है', इन महान विभूतियों के विचार जानकर हिंदी पर करेंगे गर्व
हृदय की कोई भाषा नहीं है,
ह्रदय-ह्रदय से बातचीत करता है
और हिंदी ह्रदय की भाषा है।
महात्मा गांधी
हिंदी पर करें गर्व
हिंदी बोलचाल की महाभाषा है।
जाॅर्ज ग्रियर्सन
हिंदी पर करें गर्व
हिंदी हमारे देश और भाषा की प्रभावशाली विरासत है।
माखनलाल चतुर्वेदी
हिंदी पर करें गर्व
राष्ट्रीय एकता की कड़ी हिंदी ही जोड़ सकती है।
बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
हिंदी पर करें गर्व