फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बच्चों के लिए तैयार करें पास्ता, लगाएं इसमे हेल्दी सब्जियों का तड़का

Mon, 21 Feb 2022 11:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Feb 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
twisted pasta recipe with broccoli mushroom and sweet corn
pasta - फोटो : instagram

चाउमीन. पास्ता जैसे फूड बच्चों को बेहद पसंद होते हैं। ऐसे में उन्हें हेल्दी खाने के लिए प्रोत्साहित करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आप चाहें तो बच्चों के इस पसंदीदा खाने में सब्जियां मिलाकर हेल्दी बना सकते हैं। जिससे कि बच्चे हर तरह की सब्जी का स्वाद भी ले सकें और अपना मनपसंदा खाना खा सकें। पास्ता में कई तरह की सब्जियों को मिलाकर तैयार करें ट्विस्टेड पास्ता। ये रही इसकी आसान सी रेसिपी। 

twisted pasta recipe with broccoli mushroom and sweet corn
Mug Pasta Recipe - फोटो : Istock
सब्जियों वाला पास्ता बनाने की सामग्री

ढेर सारी सब्जियों को मिलाकर वेजिटेबल पास्ता तैयार किया जाता है। इसके लिए जरूरत होगी ट्विस्टेड पास्ता, नमक, ऑलिव ऑयल, पानी, काली मिर्च, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, गाजर, मशरूम, शिमला मिर्च, उबले स्वीट कॉर्न, ब्रोकली, ऑर्गेनो, चिली फ्लेक्स, सोया सॉस. चेरी टमाटर, नींबू का रस, पास्ता का पानी, स्प्रिंग अनियन, धनिया।

twisted pasta recipe with broccoli mushroom and sweet corn
broccoli - फोटो : iStock

वेजिटेबल पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ते को पका लें। इसके लिए किसी गहरे बर्तन में पानी उबालें। इसमे नमक, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और साथ में पास्ता डाल दें। जब ये अच्छे से पक जाए तो किसी छलनी की मदद से पास्ते को पानी से अलग कर लें। अब इस पास्ता में नमक, काली मिर्च, ऑलिव ऑयल, डालकर अच्छी तरीके से मिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
twisted pasta recipe with broccoli mushroom and sweet corn
pasta

किसी पैन में तेल गर्म करें। तेल में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर चलाएं। साथ में गाजर, मशरूम डालें। मध्मय आंच पर इसे पकाएं और बीच-बीच में चलाते जाएं। फिर शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और उबली हुई ब्रोकली को डालें। ब्रोकली को पानी में डालकर पहले ही उबाल कर रख लें। इसी तरह से स्वीट कॉर्न को भी पहले से पकाकर रख लें। पैन में डली सब्जियों को चलाते हुए कुछ मिनट पकाएं। फिर इसके ऊपर नमक, काली मिर्च, ऑर्गेनो, चिली फ्लैक्स, सोय सॉस डालें और अच्छी तरीके से मिला लें। 

विज्ञापन
twisted pasta recipe with broccoli mushroom and sweet corn
Mashroom - फोटो : Istock

अब इसमे उबला हुआ पास्ता, चेरी टमाटर डालकर मिलाएं। नींबू का रस, पास्ता का पानी डाले और दो से तीन मिनट तक चलाकर पकाएं। ऊपर से हरी धनिया और हरा प्याज डालकर मिलाएं और आंच पर से इसे हटा लें। गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed