फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Spl: व्रत में जब चटपटा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये समोसा

Wed, 29 Mar 2017 05:53 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 29 Mar 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
try this special samosa recipe in this navratri
व्रत

नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई लोग बिना व्रत रखे भी बाहर का खाना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर इन नौ दिनों में आपका मन कुछ चटपटा खाने का करे तो ये खास समोसा बनाकर आप खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

Navratri Spl: व्रत में जब चटपटा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये समोसा

try this special samosa recipe in this navratri
व्रत

सिंघाड़े का समोसा बनाने के लिए आपको चाहिए-


एक कप सिंघाड़े का आटा, एक चौथाई कप अरारोट, एक कप घी, दो कप पानी, एक चम्मच सेंधा नमक।
 

भरने के लिए-


एक कप भीगी हुई चिरौंजी, एक छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, एक बड़ चम्मच जीरा, दो छोटे चम्मच धनिया, दो छोटे चम्मच सेंधा नमक, दो बड़े चम्मच घी।

Navratri Spl: व्रत में जब चटपटा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये समोसा

try this special samosa recipe in this navratri
व्रत

समोसा बनाने की विधि-

- सबसे पहले चिरौंजी को छीलकर मिक्सी में पीस लें और बड़े पैन में घी गर्म करें।

- घी के गर्म होने पर उसमें जीरा और भरावन की सभी सामग्री डालें और फ्राई करें।

- जब ये फ्राई हो जाए तो इसे अलग रख दें और समोसे का आटा गूंदने के लिए एक पैन में पानी, घी और नमक डालकर उबाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Navratri Spl: व्रत में जब चटपटा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये समोसा

try this special samosa recipe in this navratri
व्रत

- जब पानी उबलने लगे तो आटे में अरारोट डालें और हल्के हाथों से गूंदें।

- अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेल लें। अब इसे समोसे का आकार देते हुए इसमें फ्राई की हुई सामग्री भरें और बंद कर दें। इसी तरह पूरे आटे से समोसे बना लें।

- कड़ाई में घी गर्म करें और समोसे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।

आपके समोसे तैयार हैं, आप इसे दही या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed