किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है जो शरीर से हानिकारक चीजों को बाहर करती है। पथरी की समस्या तब पैदा होती है जब हमारी किडनी सही से काम नहीं कर पाती। लेकिन इन चीजों का इस्तेमाल करके आप जिंदगीभर पथरी से बचे रह सकते हैं-
इन 5 जादुई चीजों पर करें भरोसा, जिंदगी में कभी नहीं होगी पथरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू -
पथरी की समस्या से निजात पाने का ये काफी पारंपरिक तरीका है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी की पथरी को गलाकर शरीर से बाहर निकालने में मददगार होता है। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से सीने में जलन और दांत खराब होने की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।
अनार-
अनार भी पथरी निकालने में काफी मददगार है। इसके नियमित इस्तेमाल से यूरीन के एसिडिटी लेवल में कमी आती है और इस तरह ये पथरी को बनने और बढ़ने से रोकता है।
राजमा-
राजमा में फाइबर की अच्छी मात्रा होने की वजह से ये किडनी से जुड़ी हर तरह की समस्याओं में रामबाण होता है। इसको आप सलाद या सूप के तौर पर खा सकते हैं। ये पथरी के दर्द से भी राहत देता है।
तरबूज-
तरबूज में पोटेशियम साल्ट पाया जाता है। साथ ही इसमें पानी की भी अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। सालों से डॉक्टर किडनी की समस्याओं की रोकथाम के लिए इसका सेवन करने की सलाह देते हैं।