फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह में पानी ला देगी चीज-पुदीना पापड़ी, एक्सपर्ट से सीखिए बनाने की रेसिपी

Fri, 23 Feb 2018 04:12 PM IST
निशा मधुलिका, कुकरी एक्सपर्ट
निशा मधुलिका, कुकरी एक्सपर्ट Updated Fri, 23 Feb 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Recipe to make Cheese-pudina Papadi by Cookie Expert

सामग्री 


गेहूं का आटा- एक कप (150 ग्राम), मैदा- एक कप (125 ग्राम), मोजरिला चीज- 2 क्यूब्स (50 ग्राम) पुदीने के पत्ते- एक कप, हरी मिर्च- 2, तेल- 4 बड़ा चम्मच, काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई) अजवाइन- ½ छोटी चम्मच, नमक- ¾ छोटी चम्मच, तेल- निमकी तलने के लिए

Recipe to make Cheese-pudina Papadi by Cookie Expert

यों बनाएं
पुदीनों के पत्तियों और हरी मिर्च को अच्छे से धोकर पीस लें। गेहूं के आटे में मैदा, पुदीना-हरी मिर्च का पेस्ट, तेल, अजवाइन, दरदरी कुटी काली मिर्च और नमक डालें। चीज को भी इसी में कद्दूकस करके सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें। गुनगुने पानी की मदद से आटे को अच्छे से मसल-मसलकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 20 मिनिट के लिए ढंककर रखें। आटा फूलकर सैट हो जाने पर, इसे थोड़ा-सा मसल लें। मसले हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।

Recipe to make Cheese-pudina Papadi by Cookie Expert

एक लोई लें और बेलन की मदद से 3 से 4 इंच के व्यास में पूरी की तरह पतला बेलें। इस पूरी को चार भाग करते हुए काट लें। इनके दोनों तरफ फोर्क से गोचे लगाएं। सारी निमकी को इसी प्रक्रिया से बनाकर रखें। निमकी पापड़ी तलने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें। एक पापड़ी तेल में डालकर चेक करें। पापड़ी सिक रही है, तो तेल मध्यम गरम है। इतने ही गरम तेल में पपड़ियां तलने के लिए डाल दें। इनको दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर तलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Recipe to make Cheese-pudina Papadi by Cookie Expert

सारी निमकी ऐसे ही तलकर तैयार कर लें। चीज पुदीना निमकी पापड़ी को ऐसे ही स्नैक्स की तरह सर्व करें या चाय या कॉफी के साथ इसके स्वाद का मजा लें। जो लोग ज्यादा मसालेदार स्नैक्स पसंद करते हैं, वो इनके ऊपर चाट मसाला बुरककर भी खा सकते है। 

सुझाव 
पापड़ी सिर्फ मैदा या गेहूं के आटे भी बना सकती हैं। निमकी पापड़ी को मध्यम गरम तेल और मध्यम आंच पर ही तलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed