फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में बनाएं मैंगो पुडिंग, बच्चों को आएगा पसंद

Sun, 07 Jul 2019 07:27 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 07 Jul 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
recipe of mango pudding in summer
- फोटो : social meida'

आम का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग घर पर आम की तरह-तरह के डिश बना रहे हैं। और चाव से उसका स्वाद ले रहे हैं। अगर आप भी रोज-रोज मैंगे शेक पी कर बोर हो चुके हैं तो एक बार बताई गई डिश को घर पर जरुर ट्राई करें। आप इस डिश को बहुत ही आसानी से और जल्दी तैयार कर सकते हैं। इस डिश का नाम है मैंगो पुडिंग। कई लोग इसे आम की खीर भी कहते हैं।

recipe of mango pudding in summer
- फोटो : mango

सामग्री
मैंगो पुडिंग तैयार करने के लिए फुलक्रीम दूध, 1 कप आम का गूदा, 1 कप पका आम, 1/2 कप भिगे हुए चावल, 1/4 कप शक्कर, 1 चम्मच इलायची पाउडर, कुछ बारीक कटे हुए काजू और बादाम सजाने के लिए लें। 

विधि
मैंगो पुडिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले दूध को हल्की आंच पर गर्म कर लें। इसके बाद दूध में उबाल आने पर चावल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर चावल को पकने दें और धीमी आंच पर चलाते रहे। इसके बाद इसमें चीनी डालें और दो मिनट तक पकाएं। फिर 4 मिनट तक ठंडा होने दें। इसके बाद आम का पल्प और आम के टुकड़े डालकर मिला लें। अब आम की खीर तैयार है। इसके बाद बादाम, काजू और पके आम के कुछ टुकड़ों के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed