गाजर और मूंगदाल का हलवा तो आपने जरूर खाया होगा। लेकिन इस नवरात्रि गाजर और मूंगदाल का हलवा नहीं बल्कि कद्दू का हलवा बनाकर खाएंं। यह हलवा कम समय में और बेहद ही आसान तरीके से बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
इस नवरात्रि बनाएं कद्दू का हलवा , जानें इसे बनाने की विधि
कद्दू - 1 किलो पका हुआ
200 ग्राम चीनी
100 ग्राम मावा/खोया
काजू
किशमिश
देशी घी
छोटी इलायची
कद्दू हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को कद्दूकस कर लें। अब कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म करने के लिए रख दें। जब घी गर्म हो जाएं तब इसमें कद्दू डालकर धीमी आंच पर पका लें।जब कद्दू नरम होने लगे तब इसमें चीनी डालकर पकने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि कद्दू पानी छोड़ने लगा है , तब आप आंच तेज करके कद्दू को पकाते रहें। ध्यान रहे कि बीच-बीच में कद्दू को चलाते रहना चाहिए ताकि वह कढ़ाई पर चिपकने न लगे। जब कद्दू पानी छोड़ना बंद कर दें , तब गैस की आंच कम कर दें और कद्दूकस किये हुए मावा (खोया) को डालकर करीब 4-5 मिनट तक पका लें। अब इस हलवे में काजू-किशमिश और इलायची डाल लें। लीजिए आपका कद्दू का हलवा तैयार है।