फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Now You Can Order Food Online which is prepared by prisoners

ऑनलाइन मिलेगी जेल में कैदियों की बनाई चिकन बिरयानी, 127 रुपये में चिकन लेग पीस के साथ होंगी ये चीजें

Sat, 13 Jul 2019 06:00 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 13 Jul 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Now You Can Order Food Online which is prepared by prisoners
Mohanpuri Biryani

आज के आधुनिक युग में ज्यादातर लोगों के फोन में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाली तमाम एप्स मिलेंगी। इन एप्स के जरिए हम घर बैठे अपनी पसंद का खाना कम दामों में ऑर्डर कर पाते हैं। दिन-ब-दिन ज्यादातर फूड आउटलेट और रेस्टोरेंट अपना काम बढ़ाने के लिए इन एप्स से जुड़ रहे हैं। ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने के इस बाजार में केरल का जेल प्रशासन भी आगे आया है।

विज्ञापन

Now You Can Order Food Online which is prepared by prisoners
ऑनलाइन मिलेगी जेल में कैदियों की बनाई चिकन बिरयानी - फोटो : Social Media

इस पहल के शुरुआती चरण में 127 रुपये कीमत का बिरयानी कॉम्बो ऑनलाइन बेचने की योजना है। कॉम्बो में 300 ग्राम बिरयानी वाले चावल, एक भुना हुआ चिकन लेग पीस, तीन रोटियां, एक कप केक, सलाद, आचार और एक लीटर पानी की बोतल दी जाएगी। साथ ही बिरयानी खाने के लिए केले का पत्ता भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वियूर केंद्रीय कारागार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी जहां बिरयानी बनाई जा रही है। जेल अधिकारियों ने केंद्रीय जेल के परिसर से बिरयानी देने के लिए ऑनलाइन फूड मुहैया कराने वाली कंपनी स्विग्गी के साथ करार किया है।

विज्ञापन

केरल की जेलों में कैदियों द्वारा तैयार भोजन बेचने की कंपनी फ्रीडम फूड फैक्ट्री साल 2011 से इस उद्योग में शामिल है। वियूर केंद्रीय कारागार के अधीक्षक निर्मलानंदन नायर ने पीटीआई-भाषा को बताया, हम पहली बार ऑनलाइन खाना बेचने जा रहे हैं।

निर्मलानंदन नायर ने बताया, हमने साल 2011 में रोटियां बनाना और बेचना शुरू किया था। वियूर केंद्रीय कारागार ने वाणिज्यिक रूप से रोटियां बनाना शुरू किया था। जेल के डीजीपी ऋषिराज सिंह ने ऑनलाइन खाना बेचने का सुझाव दिया था। जेल का खाना अपनी गुणवत्ता और कम कीमत के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय है। हम पहले ही वियूर जेल से कई तरह की बिरयानी, शाकाहारी व्यंजन, बेकरी के सामान बेच रहे हैं। लेकिन इस बार हमने ऑनलाइन जाने और शुरुआत में बिरयानी कॉम्बो बेचने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed