फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि में लहसुन प्याज के साथ अनाज खाना पड़ सकता है भारी, ये हैं 5 कारण

Sun, 29 Sep 2019 10:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Sep 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2018: Know why do people avoid grains garlic and onion while fasting in navratri

नवरात्रि में मां दुर्गा के भक्त पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर सच्चे मन से मां की अराधना करते हैं। इन नौ दिनों में प्याज, लहसुन और अनाज खाने की सख्त मनाही होती है। इस खास दिनों में लोग सादे नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करते हैं। पर क्या माता रानी के भक्त जानते हैं आखिर क्यों अनाज छोड़कर इन नौं दिनों में सिर्फ फलाहार करने के लिए कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की अहम वजह।    



Navratri 2018: Know why do people avoid grains garlic and onion while fasting in navratri
वैज्ञानिक तर्क
हिंदू धर्म में एल्कोहल और मांसाहार का सेवन करना इन खास दिनों में बुरा माना जाता है। जिसके पीछे का वैज्ञानिक मत कहता है कि नवरात्र साल में दो बार मनाए जाते हैं। इस दौरान मौसम का मिजाज बदल रहा होता है इसलिए आपके आहार में इन चाजों का सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। 
Navratri 2018: Know why do people avoid grains garlic and onion while fasting in navratri
आध्यात्मिक मत
नवरात्रों के 9 दिनों में व्रत रखने से माना जाता है कि व्यक्ति के तन और मन को शक्ति मिलती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से आध्यात्मिक शुद्धिकरण भी होता है। कहा जाता है कि जो लोग इन खास दिनों में व्रत छोड़कर फलाहार करते हैं वो आध्यात्मिक रूप से खुद को ईश्वर के करीब महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2018: Know why do people avoid grains garlic and onion while fasting in navratri
आयुर्वेदिक 
आयुर्वेदिक के अनुसार इन दिनों अंडा, मांस, अनाज, एल्कोहल, प्याज और लहुसन जैसी चीजों का सेवन करने से शरीर नकरात्मक शक्तियों को अवशोषित करने लगता है। खास बात यह है कि इस समय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से व्यक्ति जल्दी बीमार हो जाता है। 
 
विज्ञापन
Navratri 2018: Know why do people avoid grains garlic and onion while fasting in navratri
लहुसन और प्याज
लहुसन और प्याज तामसिक भोजन में आते है। जो मन और शरीर दोनों को सुस्त बनाते हैं।इनसे बने भोजन को पचने में काफी समय लगता है।खासकर अंडा, मांस, मछली और सभी तरह के ऐसे भोजन या तरल पदार्थ जिससे नशा होता हो सब शामिल होते हैं। इसके अलावा, बासी खाने को भी तामसिक भोजन में शामिल किया जाता है। जिसे खाने से बचना चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed