{"_id":"602d0e7f3a9ecb435e231627","slug":"make-this-delicious-cake-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट केक, बच्चे देखकर ही हो जाएंगे खुश","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट केक, बच्चे देखकर ही हो जाएंगे खुश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Aug 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घर में सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि बच्चों को खाने के लिए क्या दें, जो स्वादिष्ट के साथ-साथ उनकी सेहत के लिए भी अच्छा हो। बच्चों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वो खाने की हर चीज नहीं खाते हैं। हालांकि, वो बाहर की चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं। उदाहरण के लिए बच्चों को बाहर का फास्ट फूड या केक जैसी चीजें काफी पसंद होती हैं। लेकिन ये चीजें उनके लिए हेल्दी नहीं होती हैं। इसलिए आप चाहे तो घर पर ही स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको इस केक की विधि के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
दरअसल, घर पर केक बनाते हुए कई दिक्कतें आती हैं, जिस वजह से लोग घर पर केक बनाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। लेकिन हम आपको जिस केक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसमें आपको दिक्कत नहीं आएगी। सबसे पहले जान लेते हैं इस केक को बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए। आपको चाहिए मैदा, आटा, गाजर, दूध, दही, खाने वाला सोडा, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
इसके अलावा भी आपको मक्खन, नमक, अखरोट, वनिला एसेंस और तेल चाहिए। अब जानते हैं कि इस केक को बनाने की विधि क्या है। सबसे पहले आपको मैदा, आटा, मीठा सोडा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए, और फिर इसके बाद इन सबको साथ में मिला लें और फिर अलग रख दें। इसके बाद आपको अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करना है, क्योंकि इसकी जरूरत आपको केक बनाने के लिए पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
इसके बाद आपको एक बर्तन लेना है, और उसमें चीनी, दूध और दही लेनी है और इन सबको एक बर्तन में अच्छे से मिला लें। ध्यान रहें कि चीनी अच्छे से मिल जाएं। इसके बाद आपको इसमें वनिला एसेंस, गाजर, दालचीनी पाउडर और नमक डालना है, और फिर इसे मिलाना है। फिर आपको इसमें धीरे-धीरे मैदा और आटे का मिश्रण डालना है। इसको धीरे-धीरे इसलिए डालना है, ताकि इसमें दाने न बने। इसको इस तरह से मिलाना है, जिससे एक क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाए और फिर इसमें अखरोट को भी डाल दें।
विज्ञापन
5 of 5
cake
- फोटो : istock
वहीं, जिस बर्तन में आपको केक तैयार करना है, उस पर तेल या फिर मक्खन को अच्छे से लगा लें। ऐसा इसलिए ताकि केक इस पर चिपके नहीं। इसके बाद ऊपर से इस पर थोड़ा सा मैदा डाल लें। इसके बाद आपको इस पर केक का मिश्रण डालना है, और ऊपर से अखरोट डालना है। इसके बाद इसे 20-25 मिनट तक अवन में रखें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए। इसके बाद जब ये केक ठंडा हो जाए, तो इसे क्रीम की मदद से सजा सकते हैं। इसके बाद ये केक खाने के लिए तैयार है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।