फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलू प्याज के नहीं इस बार बनाएं काजू के पकौड़े, मेहमान हो जाएंगे इम्प्रेस

Fri, 27 Jul 2018 03:28 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
crispy delicious cashew pakoda recipe in hindi
kaju pakoda - फोटो : MTR Dishcovery
बारिश का मौसम में चाय के साथ पकोड़े हर घर में बनते ही हैं। आलू, प्याज, मिर्च और पनीर के पकोड़े तो खा खाकर आप भी बोर हो गये होंगे, आज हम आपको बताएंगे घर पर कैसे बनाएं काजू के पकोड़े जिसका स्वाद भी बहुत अलग होगा। आइए जानते हैं यम्मी काजू के पकोड़ों को बनाने की विधि...
crispy delicious cashew pakoda recipe in hindi
kaju pakoda
सामग्री
1 कप काजू
1/2 कप बेसन
1/2 कप चावल का आटा
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 
1/2 कप बारीक कटा पुदीना
1/2 कप बारीक कटा धनिया
1 चम्मच दरदरा सौंफ
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
आश्यकतानुसार तेल
स्वादानुसार नमक 
crispy delicious cashew pakoda recipe in hindi
kaju pakoda - फोटो : archna kitchen
काजू के पकोड़े बनाने की विधि...
सबसे पहले हम पकौड़े बनाने के लिए घोल तैयार करेंगे। घोल के लिए  एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, मिर्च और सौंफ मिलाएं। इसके बदा गैस पर कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तो एक चम्मच तेल बेसन के मिश्रण में डालें। बाकी तेल गैस पर गर्म होते रहने दे। इसके बाद मिश्रण में कटे पुदीने, धनिये के पत्ते और काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें। ध्यान रखें मिश्रण को पतला नहीं होने दे। अब मिश्रण को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन पीसेस को गर्म तेल में डालें और सुनहरा होने तक तलें। 

आपके काजू पकोड़े तैयार है। अब गर्म गर्म पुदीने की चटनी और मसाला चाय के साथ इसके चटकारे लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed