फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत और स्वाद का सही मिश्रण है बेसन के परांठे, बनाने का तरीका है बेहद आसान

Fri, 19 Feb 2021 09:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 19 Feb 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
brunch recipe make besan ka paratha
paratha

सुबह के नाश्ते के लिए जरूरी है पोषक पदार्थ से भरपूर कुछ खाया जाए। लेकिन सेहत के साथ स्वाद भी जरूरी हो जाता है। क्योंकि रोजाना एक जैसा नाश्ता बोर करने लगता है। ऐसे में ट्राई करें बेसन के परांठे। करारे बेसन से बने परांठे ना केवल सेहत के लिहाज से फायदेमंद है बल्कि स्वाद के मामले में भी जबरदस्त है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

brunch recipe make besan ka paratha
flour - फोटो : social media
बेसन के पराठे बनाने के लिए सामग्री

एक कप गेंहू का आटा, आधा कप बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच मेथी के पत्ते, आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच जीरा, हींग, गरम मसाला पाउडर, रिफाइंड तेल जरूरत के अनुसार।

brunch recipe make besan ka paratha
चना - फोटो : सोशल मीडिया
बेसन का पराठा बनाने की विधि

सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, हींग, कसूरी मेथी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी सारी सामग्रियों को मिलाकर एक साथ ले लें। नमक स्वादानुसार और एक चम्मच तेल डालकर इसे मिक्स कर किनारे पर रख दें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
brunch recipe make besan ka paratha
parantha

अब गेंहू के आटे को साधारण रोटी के आटे जैसा गूंथकर तैयार कर लें। गुंथे हुए आटे की लोई बनाकर बेल कर थोड़ा बड़ा कर दें। अब इस रोटी के ऊपर तैयार बेसन का मिश्रण भरें। चारों तरफ से अच्छे से बंदकर बेल लें। अब इस तैयार भरावन वाले पराठे को गर्म तवे पर सुनहरा होने तक सेंके। साथ ही इसे कुरकुरा करते समय ध्यान रखें कि कहीं ये जल ना जाए। बस अब इन तैयार स्वादिष्ट बेसन के परांठों को रायता या चटनी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed