{"_id":"62d153ce3ddaf02dd01c3f8e","slug":"hariyali-teej-2022-date-decoration-ideas-to-celebrate-at-home-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर इस तरह से करें घर की साज-सज्जा, ये डेकोरेशन आइडिया आएंगे काम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर इस तरह से करें घर की साज-सज्जा, ये डेकोरेशन आइडिया आएंगे काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 15 Jul 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Hariyali Teej 2022
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन का महीना लगते ही त्योहारों की शुरूआत भी हो जाती है। सावन के महीने में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं सौभाग्य की कामना के लिए भगवान शंकर और पार्वती की पूजा करती हैं। इसके साथ ही महिलाएं व्रत भी रखती हैं। लेकिन ये त्योहार केवल व्रत और पूजा से ही नहीं जुड़ा है। हरियाली तीज को पूरे जोश और उल्लास के साथ सुहागिन स्त्रियां मनाती हैं। घर की और मंदिर की साज-सज्जा के साथ ही खुद के श्रंगार का भी पूरा ध्यान रखती हैं। तो इस हरियाली तीज आप अगर पूरे धूम-धाम से मनाने की सोच रही हैं। तो इस तरह के घऱ और पूजा घर को सजाएं।
2 of 4
puja ki thali
- फोटो : instagram
पूजा की थाली
किसी भी व्रत और पूजा में सबसे जरूरी है पूजा की तैयारी। इसके लिए एकस थाल सजाना बेहतर होगा। आप अगर महिलाओं के साथ मिलकर पूजा करने वाली हैं। तो अपनी पूजा की थाली को खूबसूरत तरीके से सजाएं। थाली को रंग बिरंगे कलर और फूलों से सजाने के साथ ही दीया रखने के लिए फैंसी दिया रखें। साथ ही कुमकुम, हल्दी, रोली और दही वगैरह को थाली में रखने के लिए छोटे कंटेनर बनाकर तैयार करें। इससे आपका पूजा का सामान फैलेगा नहीं। साथ ही लाल चूड़ी, बिंदी के साथ इसे कलरफुल बनाएं।
3 of 4
home decor idea
- फोटो : instagram
सजाएं मुख्य द्वार
पूरे घर को सजाने की मेहनत अगर नहीं करना चाहतीं तो पूजा घर के साथ आप घर के मेन डोर को सजा दें। ऐसा करने से घर में फेस्टिवल वाली फीलिंग आएगी। साथ ही घर में आने वाले लोगों का ध्यान भी इस ओर भरपूर जाएगा। फ्रेश गुलाब और गेंदे की लड़ी से आप अपने मेनडोर को सजाएं। साथ ही इसमे कलरफुल लाइट को लगाना ना भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
decor
बैठने की व्यवस्था
अगर घर में आप महिलाओं को बुला रही हैं। पूजा के साथ ही मेहंदी लगाने के लिए और फेस्टिवल एंज्वॉय करने के लिए। तो उनके बैठने की अच्छी व्यवस्था करें। कलरफुल कुशन के साथ ही गद्दे और चादरों को सजाएं। साथ ही किसी एक जगह पर हर किसी के बैठने की व्यवस्था करें। जिससे कि सब एक साथ एंज्वॉय कर सकें। इसके साथ ही आजकल सेल्फी और फोटोज का ट्रेंड है। तो फोटोबूथ की अरेंजमेंट जरूर करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।