सावन के महीने में पड़ने वाला हरियाली तीज का त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस साल या 13 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर और सुहागिन पति की सलामती के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं नए कपड़े, गहने और मेहंदी लगाती हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें 2018 के लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन जो बनाने में भी हैं बेहद आसान...
इन दिनों अरबी मेहंदी का चलन एक बार फिर वापस लौट आया है। दिखने में ये डिजाइन बहुत सादगी भरा लगता है लेकिन हाथों को बहुत प्यारा लुक देता है।
अगर आप अपने हाथ पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन बनवा सकते हैं। तैयार होते वक्त जब आप हाथों में चूड़ियां पहनेंगी तो आपकी मेहंदी और भी अच्छी लगेगी।
एनिमल फिगर डिजाइन लड़कियों को बहुत पसंद हैं। इसमें आप एनिमल फिगर्स बना सकते हैं। आप चाहे तो पंख भी बनवा सकते हैं। ये भी लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं।
अगर आपको मेहंदी के ज्यादा भरे डिजाइन पसंद नहीं हैं तो आप रिंग मेहंदी भी ट्राई कर सकते हैं। आजकल ये काफी डिमांड में हैं और ये आपको काफी क्लासी लुक देती हैं।