फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: चाहिए आपको सफलता, तो बप्पा के इन अंगों में छिपा है समृद्ध जीवन का सूत्र

Thu, 09 Sep 2021 05:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Sep 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Know About Lord Ganpati body parts Hidden meaning
भगवान गणेश - फोटो : Istock

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा धूमधाम से आपके घर आ रहें हैं। तैयारियां पूरी हो गई है। लोग 10 दिनों के गणपति उत्सव के लिए उत्साहित हैं। शुभ, मंगल और समृद्धि के प्रतीक श्री गणेश सभी भगवानों और देवी-देवताओं के बीच प्रथम पूजनीय है। हर शुभ काम से पहले गणपति जी की पूजा होती है। वह विघ्नहर्ता हैं। भले ही उनका सिर एक गज का और धड़ एक बालक का हो लेकिन गणपति के हर अंग से दिव्यता झलकती है। गणेश जी के अंगों की बात करें तो सभी अंगों की बनावट विचित्र लगती है। जैसे हाथी के समान सिर, बड़े-बड़े कान, छोटी आंखें, लंबी नाक और बड़ा सा पेट। लेकिन उनके इन्हीं अंगों में सफल और समृद्ध जीवन का अर्थ छिपा है। कभी गौर से समझने की कोशिश करिए तो समझ में आएगा कि श्रीगणेश का यह रहस्यमयी स्वरूप जीवन का कितना बड़ा अर्थ दर्शाता है। चलिए जानते हैं भगवान गणेश के शरीर के अंगों की बनावट का क्या है असल अर्थ, जिसमें छिपा है समृद्ध जीवन का सूत्र। 

Ganesh Chaturthi 2021 Know About Lord Ganpati body parts Hidden meaning
भगवान गणेश - फोटो : istock

गणपति के बड़े मस्तक का अर्थ

बप्पा का मस्तक या माथा काफी बड़ा है। इसका अर्थ होता है बहुत बुद्धिमान और नेतृत्व की क्षमता होना। उनका बड़ा मस्तक हमें हमेशा अपनी सोच को बड़ा बनाए रखने की सीख देता है।

Ganesh Chaturthi 2021 Know About Lord Ganpati body parts Hidden meaning
भगवान गणेश - फोटो : Istock

श्री गणेश की छोटी आंखें देती हैं सीख

बप्पा की आंखें छोटी-छोटी सी है, जो उनके चेहरे पर अति मोहक लगती हैं। गणेश जी की छोटी आंखों का अर्थ चिंतनशील और गंभीर स्वभाव का होना है। उनकी छोटी आंखें सीख देतीं हैं कि हर चीज का गहराई से चिंतन करें, तभी सही फैसला ले पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Know About Lord Ganpati body parts Hidden meaning
भगवान गणेश - फोटो : Pixabay

गणपति के बड़े कान का अर्थ

भगवान गणेश के बड़े कानों का अर्थ है भाग्यशाली, लंबी उम्र वाले और सबकी सुनने पर अपने मन की करने वाले। उनके बड़े कान बुरी चीजों को छांट कर अलग करने और अच्छी बातें ही ग्रहण करने की सीख देते हैं।  

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Know About Lord Ganpati body parts Hidden meaning
भगवान गणेश - फोटो : istock

गणेश जी का बड़ा पेट 

गणपति प्रतिमा को ध्यान से देखिए केवल बप्पा ही इकलौते भगवान हैं जिनका पेट बड़ा है। गणपति का बड़ा पेट खुशहाली का प्रतीक है। उनके पेट की ऐसी बनावट का अर्थ है अच्छी बुरी चीजों को पचा जाना। भगवान गणेश के इस अंग से हमें बुरी बातें पचा लेने और सूझबूझ के साथ फैसला लेने की सीख मिलती है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed