फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thyroid Disorder: क्या मोटापे का मतलब थायरॉयड हो गया है? जानिए थायरॉयड के इन लक्षणों के बारे में

Wed, 24 May 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 24 May 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
World Thyroid Day 2023 Does, how thyroid problems cause obesity know all its symptoms in hindi
थाइरॉइड में मोटापे की समस्या - फोटो : iStock

वजन बढ़ना मौजूदा समय की आम समस्याओं में से एक है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे लाइफस्टाइल या खान-पान में गड़बड़ी या फिर कई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या। कई बार बढ़े हुए वजन को थायरॉयड की समस्या मान लिया जाता है। पर क्या वास्तव में हर बार थाइरॉयड वजन बढ़ने का कारण बनती है? जवाब है नहीं- थाइरॉयड की समस्या में यह एक सामान्य लक्षण जरूर है पर जरूरी नहीं है कि हर बार इस विकार के कारण आप मोटापे के शिकार हो ही जाएं।



वैश्विक स्तर पर थाइरॉयड की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने और बचाव के तरीकों के बारे में बताने के उद्देश्य से हर साल 25 मई को वर्ल्ड थायरॉयड डे मनाया जाता है। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है इसलिए इस बारे में जानकारी रखना और इससे बचाव के उपायों का पालन करते रहना सभी के लिए आवश्यक है। 

World Thyroid Day 2023 Does, how thyroid problems cause obesity know all its symptoms in hindi
थायरॉयड बन सकता है वजन बढ़ने का कारण - फोटो : iStock

थायरॉयड और वजन बढ़ने की समस्या

थायरॉयड हार्मोन मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म में होने वाली समस्याओं का असर वजन पर पड़ता है। अंडरएक्टिव थायरॉयड (हाइपोथायरायडिज्म) वाले लोगों में आमतौर पर वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

आपकी थायरॉयड ग्रंथि द्वारा रिलीज होने वाला हार्मोन मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे शरीर, ऊर्जा के लिए भोजन का बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है। जब आपका थायरॉयड हार्मोन कम बनाता है तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में यदि आप कैलोरी बर्न नहीं करेंगे और आपका वजन बढ़ सकता है। 

World Thyroid Day 2023 Does, how thyroid problems cause obesity know all its symptoms in hindi
वजन कम होने की समस्या - फोटो : iStock

कम भी हो सकता है वजन

थायरॉयड विकार सिर्फ वजन बढ़ने ही नहीं, वजन घटने का भी कारण बन सकता है। थायरॉयड विकार के एक प्रकार हाइपरथायरायडिज्म जिसमें थायरॉयड ग्रंथि बहुत अधिक हार्मोन रिलीज करने लगता है इसके कारण आपको बहुत ज्यादा वजन कम होने, हाथ कांपने और दिल की धड़कन तेज या अनियमित होने जैसी दिक्कत भी हो सकती है। मतलब वजन बढ़ना और कम होना, दोनों थायरॉयड विकारों से संबंधित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Thyroid Day 2023 Does, how thyroid problems cause obesity know all its symptoms in hindi
थायरॉयड विकारों के बारे में जानिए - फोटो : iStock

सिर्फ थायरॉयड विकार ही नहीं है वजन बढ़ने का कारण

हालांकि यह मान लेना कि थायरॉयड विकार ही वजन बढ़ने या कम होने का कारण है, यह भी गलत है। वजन बढ़ने के और भी कई कारण होते हैं, सही कारणों को जानना और उसका उपचार किया जाना आवश्यक हो जाता है।  वजन तब बढ़ता है जब आपका कैलोरी इंटेक तो अधिक होता है पर शारीरिक गतिविधि के माध्यम से कैलोरी बर्न नहीं कर पाते हैं।

  • आनुवंशिकी भी वजन बढ़ने या कम होने का कारण हो सकती है।
  • स्वास्थ्य की स्थिति जैसे किसी बीमारी और दवाओं के सेवन के कारण भी वजन बढ़ या कम हो सकता है।
  • तनाव और नींद की कमी को भी वजन की समस्याओं से जोड़कर देखा जाता रहा है।
विज्ञापन
World Thyroid Day 2023 Does, how thyroid problems cause obesity know all its symptoms in hindi
धुम्रपान से कई प्रकार के रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay

थायरॉयड विकार से बचाव कैसे करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, थायरॉयड विकारों से बचाव करके आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं, इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यन रखा जाना चाहिए।

  • यदि आप धूम्रपान करने वाले हैं, तो धूम्रपान छोड़ दें।
  • आहार में सेलेनियम और आयोडीन की मात्रा का संतुलित सेवन सुनिश्चित करें। 
  • अपने डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से जांच कराएं।
  • यदि आपके परिवार में किसी को पहले से ही थायरॉयड विकार रहा है तो आपमें भी इसका जोखिम हो सकता है, इससे बचाव के बारे में डॉक्टर की सलाह लें।


--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed