फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Blood Donor Day 2021: रक्तदान करने से पहले और बाद में न करें ये गलतियां, हो सकता है खतरनाक

Mon, 14 Jun 2021 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Jun 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day 2021 Do not make these mistakes before and after donating blood
World Blood Donor Day 2021 - फोटो : istock

डॉ परवेश मलिक


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हमारे शरीर का हर भाग जरूरी होता है, और हर किसी का अपना महत्व होता है। जैसे- हमारे शरीर का ब्लड यानी रक्त। शरीर में खून की कमी से कई बीमारियां हो जाती हैं, और कई बार समय पर लोगों को खून न मिलने की वजह से लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में लोगों की जान बचाने के लिए और लोगों को ब्लड डोनेशन की अहमियत बताने के लिए वर्ल्ड ब्लड डोनर डे की शुरुआत की गई। इस दिन को हर साल 14 जून को मनाया जाता है। ऐसे में लोग काफी संख्या में आगे आगर इस दिन ब्लड डोनेट करते हैं, जिससे कई लोगों की जान बचाने के लिए ब्लड मिल पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रक्तदान करने से पहले और बाद में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

World Blood Donor Day 2021 Do not make these mistakes before and after donating blood
World Blood Donor Day 2021 - फोटो : iStock

रक्तदान से पहले न करें ये गलतियां:

भूखा न रहें

  • डॉक्टर्स का कहना है कि जब भी रक्तदान करने जाएं, तो उससे पहले हमें भूखा नहीं रहना चाहिए। रक्तदान करने से लगभग 3 घंटे पहले कुछ न कुछ जरूर खा लेना चाहिए।
World Blood Donor Day 2021 Do not make these mistakes before and after donating blood
World Blood Donor Day 2021 - फोटो : iStock

अच्छी नींद जरूर लें

  • अगर आप रक्तदान करने जा रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि उससे एक रात पहले कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। आपको रक्तदान करने से पहले अच्छे से सोना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Blood Donor Day 2021 Do not make these mistakes before and after donating blood
World Blood Donor Day 2021 - फोटो : Pixabay

धूम्रपान-अल्कोहल खतरनाक

  • कई लोग होते हैं, जो काफी धूम्रपान करते हैं और साथ ही अल्कोहल का सेवन भी करते हैं। अगर आप भी इन चीजों का सेवन करते हैं और रक्तदान करने जा रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ब्लड डोनेट करने से लगभग 2 घंटे पहले तक आपको धूम्रपान नहीं करना चाहिए। जबकि 24 घंटे पहले तक शरीर में अल्कोहल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
World Blood Donor Day 2021 Do not make these mistakes before and after donating blood
World Blood Donor Day 2021 - फोटो : Pixabay

रक्तदान के बाद न करें ये गलतियां:

रक्त देकर तुरंत न उठें

  • अगर आप रक्तदान कर चुके हैं, तो आपको एकदम नहीं उठना चाहिए। बल्कि आपको लगभग 10 मिनट तक लेटे रहना चाहिए। खून देने के बाद डॉक्टर आपकी जांच करते हैं कि आपके शरीर में रक्त प्रवाह सामान्य है या नहीं, आपके दिमाग तक रक्त की पर्याप्त सप्लाई हो रही है नहीं। साथ ही उठने से पहले तक अपने हाथ को मोड़कर ही रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed