इस कोरोना महामारी के दौर में सबसे जरूरी है कि आप अपने शरीर को मजबूत बनाए रखें और ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करें। अगर इम्यूनिटी अच्छी रहेगी तो बीमारियों से लड़कर हम खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं या अगर बीमार पड़ भी गए तो जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि संतुलित आहार खाएं, जो प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हो, क्योंकि संतुलित आहार ही इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं उन खास चीजों के बारे में, जो शरीर के साथ-साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
{"_id":"5f9fea777bb6876d32388cfc","slug":"winter-diet-immunity-booster-foods-for-strong-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में शरीर को मजबूत बनाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, बीमारियों से भी बचे रहेंगे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में शरीर को मजबूत बनाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, बीमारियों से भी बचे रहेंगे
Mon, 02 Nov 2020 04:51 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कच्चा लहसुन
- कच्चे लहसुन का सेवन शरीर के काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, लहसुन में पर्याप्त मात्रा में एलिसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए और ई पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ग्रीन टी
- ग्रीन टी को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार माना जाता है। हालांकि इसे भी दिनभर में 1-2 कप ही पीना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी के सेवन से आपको अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि भूख कम लगना, खाने में अनिच्छा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दही
- दही को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार होती है बल्कि इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। अगर आपको पेट में जलन की समस्या है तो आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ओट्स
- कई लोग सुबह नाश्ते में ओट्स खाना पसंद करते हैं। दरअसल, इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मददगार होते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं।