फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ की बात: हिमाचल के गुम्मा नमक की क्यों हो रही है चर्चा? क्या होते हैं इसके फायदे और क्या सावधानियां जरूरी

Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

Gumma Salt Benefits: गुम्मा नमक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की प्राकृतिक नमक खदानों से निकलने वाला चट्टानी नमक है। इसमें मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड होता है और अन्य खनिजों की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाता है, इसके कई तरह के औषधीय स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
What Is himachal pradesh Gumma Salt know its Benefits, Nutrients and Uses
गुम्मा नमक के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amarujala.com/AI

आजकल खानपान और सेहत को लेकर लोग पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हो गए हैं। असल में दुनियाभर में तेजी से बढ़ती कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाइट और आहार में गड़बड़ी को ही प्रमुख कारण बताते हैं। यही वजह है कि पारंपरिक खाद्य पदार्थों और प्राकृतिक चीजों की ओर लोग फिर से बढ़ रहे हैं। 



अच्छी सेहत की बात आते ही सबसे पहले जिन चीजों का सेवन कम से कम कर देने की सलाह दी जाती है, नमक और चीनी उनमें से एक हैं। पर यहां समझना जरूरी है कि इनका सेवन बिल्कुल बंद कर देना भी आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। विशेषकर जब बात नमक की हो तो हमें और भी सावधान हो जाना चाहिए। नमक की अधिकता जहां ब्लड प्रेशर बढ़ाकर हृदय रोगों का कारण बन सकती है, वहीं इसकी कमी से लो बीपी और शॉक की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि इनका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

इन दिनों गुम्मा नमक काफी चर्चा में है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की द्रंग नमक खदानों से ये निकलता है। इसे पारंपरिक सेंधा नमक के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर इस नमक का इस्तेमाल व्रत के खाने, रायते और कई दूसरे व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या गुम्मा नमक खाने से सेहत को भी खास फायदे मिलते हैं?

Trending Videos
What Is himachal pradesh Gumma Salt know its Benefits, Nutrients and Uses
गुम्मा नमक के बारे में जानिए - फोटो : freepik.com

गुम्मा चट्टानी नमक अब बाजार तक पहुंचाने की तैयारी में 

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक गुम्मा नमक अब देश की थाली तक पहुंचने की तैयारी में है। वर्षों से चली आ रही इस नमक को खाद्य उपयोग के योग्य बनाने की योजना अब सफलता की ओर बढ़ती देखी जा रही है। करीब डेढ़ साल से बंद खदान में दोबारा उत्पादन शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हिंदुस्तान साल्ट्स लिमिटेड की नई खनन योजना को भारतीय खान ब्यूरो से मंजूरी मिल गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब जल्द ही उत्पादन शुरू होगा।  गुणवत्ता जांच और आवश्यक मानकों को पूरा करने के बाद ही इसे खाद्य उत्पाद के रूप में बाजार में उतारा जा सकेगा। स्वीकृत खनन योजना के तहत पांच साल में करीब 7,700 टन चट्टानी नमक निकालने का लक्ष्य रखा गया है। 

What Is himachal pradesh Gumma Salt know its Benefits, Nutrients and Uses
गुम्मा नमक का सेहत पर असर - फोटो : Freepik

गुम्मा नमक पोषक तत्वों से होता है भरपूर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि गुम्मा नमक में मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड पाया जाता है। प्राकृतिक चट्टानी नमक में स्रोत और प्रोसेसन के आधार पर कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और सल्फेट जैसे तत्व भी थोड़ी मात्रा में मौजूद हो सकते हैं।
 

  • सोडियम क्लोराइड: शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने और नसों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है।
  • कैल्शियम और मैग्नीशियम: हड्डियों और मांसपेशियों के सामान्य काम के लिए जरूरी खनिज हैं।
  • पोटैशियम: मांसपेशियों और हृदय की सामान्य कार्यप्रणाली में के लिए जरूरी है।
  • आयरन: शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is himachal pradesh Gumma Salt know its Benefits, Nutrients and Uses
रॉक साल्ट को लेकर जान लीजिए ये बातें - फोटो : Adobe stock

क्या हैं इसके फायदे और सावधानियां

आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी के डॉ. हितेश के अनुसार गुम्मा यानी सेंधा नमक सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है।सेंधा नमक का इस्तेमाल साबूदाना खिचड़ी, फलाहार, रायता, सलाद और चाट जैसे व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे करने के लिए भी इसका उपयोग प्रचलित है। इससे  गले की खराश में राहत मिल सकती है। इसके अलावा गैस, कब्ज या एसिडिटी दूर करने में भी यह नमक मददगार है। श्वसन रोगों में यह  नमक लाभदायक है। मांसपेशियों की अकड़न में भी इससे लाभ पाया जा सकता है।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, नमक चाहे सेंधा हो, काला हो या साधारण, उसकी मात्रा सीमित रखना जरूरी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशा-निर्देशों के अनुसार वयस्कों को कुल नमक का सेवन प्रतिदिन 5 ग्राम से कम होना चाहिए। इसमें खाना पकाने और अन्य खाद्य पदार्थों से मिलने वाला नमक भी शामिल है। हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की बीमारी वाले लोगों को नमक की मात्रा का ध्यान रखना और भी जरूरी है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: ये रूपायन में प्रकाशित कंटेट है। अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed