फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Myths & Facts: क्या सिर्फ महिलाओं को ही होता है माइग्रेन? जानिए इस भयानक सिरदर्द से जुड़ी जरूरी बातें

Sat, 15 Feb 2025 07:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Feb 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
what causes migraine headache and how to get relief know migraine myths and facts
माइग्रेन का सिरदर्द - फोटो : Freepik.com

सिर में दर्द होना बहुत आम समस्या है, इसके कई कारण हो सकते हैं। पर कई बार सिरदर्द की समस्या आपको काफी असहज करने वाली हो सकती है। विशेषतौर पर सिर के एक तरफ और आंखों में दर्द के साथ अगर उल्टी-मितली की समस्या होती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, ये सामान्य सिरदर्द से इतर माइग्रेन का संकेत हो सकता है।



माइग्रेन एक आम समस्या है, जो दुनियाभर में 148 मिलियन (14.8 करोड़) से अधिक लोगों को प्रभावित करती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि माइग्रेन का खतरा वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, माइग्रेन पुरुषों की तुलना में महिलाओं में लगभग दोगुना आम है।

माइग्रेन के प्राथमिक लक्षणों में मध्यम से लेकर गंभीर सिरदर्द होता है। लगभग 60% लोगों ने सिर के एक तरफ दर्द की शिकायत की और लगभग 80% लोगों को मतली उल्टी का अनुभव होता है। चूंकि माइग्रेन भी सिरदर्द की समस्या है, इसलिए अक्सर इस बीमारी का सही निदान नहीं हो पाता है। अगर आप भी अक्सर सिर के एक हिस्से में तेज दर्द से परेशान रहते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आइए इस बीमारी से जुड़े कुछ मिथ्स और फैक्ट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

what causes migraine headache and how to get relief know migraine myths and facts
महिलाओं को सिरदर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com

मिथ- माइग्रेन केवल महिलाओं को होता है?

विशेषज्ञ कहते हैं, किशोरावस्था के दौरान महिलाओं में पुरुषों की तुलना में माइग्रेन होने की आशंका दोगुना अधिक होती है। 35 वर्ष की आयु तक, माइग्रेन की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में तीन गुना अधिक हो जाता है। हालांकि ये मान लेना कि माइग्रेन सिर्फ महिलाओं को ही होता है ये ठीक नहीं है। माइग्रेन सभी लिंग या आयु के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लगभग 13 में से एक पुरुष माइग्रेन का अनुभव करते हैं। 

what causes migraine headache and how to get relief know migraine myths and facts
सिर में दर्द होना कितना खतरनाक - फोटो : Freepik.com

मिथ- माइग्रेन सिर्फ एक सिरदर्द है, इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, माइग्रेन में भले ही आपको सिरदर्द होता है पर ये सामान्य सिरदर्द नहीं है। एमहर्स्ट में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेनिफर मैकविज कहते हैं, माइग्रेन वास्तव में प्राथमिक स्थितियों में सिरदर्द संबंधित विकार है पर ये सिरदर्द से कहीं ज्यादा है। माइग्रेन एक साइकोसोमेटिक समस्या मानी जाती है, जो कई मामलों में मानसिक स्वास्थ्य विकारों का दुष्प्रभाव भी हो सकता है। इसलिए अक्सर होने वाले माइग्रेन पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes migraine headache and how to get relief know migraine myths and facts
माइग्रेन से बचाव के लिए खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

मिथ- डाइट ठीक रखकर माइग्रेन से बचा जा सकता है

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा कोई विशेष आहार नहीं है जो माइग्रेन को ठीक कर सके। हालांकि कुछ आहार संभावित ट्रिगर्स को रोक सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं साबुत अनाज, फल-सब्जियां और और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं, पर इसके लिए कोई प्रमाणित शोध आधारित तथ्य नहीं हैं।


----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed