मानव शरीर में सबसे ज्यादा बीमारियां पेट से ही फैलती हैं। अक्सर लोग काम के कारण लंबे समय तक कुछ भी नही खाते हैं या खाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि क्या खा रहे हैं ? हम जो भी कहते हैं उसका सीधा असर पेट के साथ-साथ पूरे शरीर पर पड़ता है। जीवनशैली में अनियमितता के कारण आजकल बहुत लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। ऐसे में सवाल यहआता है कि पेट से जुड़ी इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुसखों के बारे में बताएंगे जो पेट की बीमारियों के लिए रामबाण हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से...
कब्ज हो या पेट दर्द या फिर गैस की समस्या हर समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहसुन
लहसुन का सेवन पेट की जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की दो से तीन कली खाने से पेट के इंफेक्शन में राहत मिलती है। लहसुन में ऐंटी-बायॉटिक प्रॉपर्टीज होती हैं जो गट को हेल्दी रखती हैं।
लौंग
ऐंटी-माइक्रोबियल के गुणों से भरपूर लौंग भी पेट से जुड़ी समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है। लौंग के सेवन से पेट का इंफेक्शन दूर होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
केला
पेट के लिए केला से बेहतर कुछ नहीं। अगर कीड़े भी हो जाएं या फिर लूज मोशन तो भी केला बहुत फायदेमंद है। यह पेट के इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करता है।
अदरक
पेट में होने वाली किसी भी तरह के समस्या में अदरक बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक टुकड़ा अदरक लेकर कूट लें और उसमें थोड़ी सी काली मिर्च और एक चुटकी हींग पीसकर डाल लें। अच्छी तरह से मिक्स करें और खाएं। खाने के तुरंत बाद ही 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें।