{"_id":"608ff5658ebc3e34684abafc","slug":"tips-to-stay-happy-and-positive-in-negative-covid-atmosphere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नकारात्मक माहौल में हो रहे हैं तनाव के शिकार? विशेषज्ञों से जानें खुश और सकारात्मक रहने के टिप्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना के नकारात्मक माहौल में हो रहे हैं तनाव के शिकार? विशेषज्ञों से जानें खुश और सकारात्मक रहने के टिप्स
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Mon, 03 May 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना के कारण लोगों में बढ़ रही है नकारात्मकता
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ दिनाकरन
मनोरोग विशेषज्ञ
डॉ दीपाली बत्रा
मनोरोग विशेषज्ञ
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हर तरफ नकारात्मकता का माहौल बना हुआ है। रोजाना बढ़ते मामले, आसपास के लोग और प्रियजनों के संक्रमित होने की खबरों और लॉकडाउन की स्थिति ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को काफी प्रभावित किया है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर न सिर्फ इसलिए गंभीर है क्योंकि इस बार लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं, बल्कि ऐसी विकट समस्या तब वापस लौटी जब ऐसा लगने लगा था कि अब सबकुछ ठीक हो रहा है। इस तरह की परिस्थितियों ने लोगों को कई तरह से प्रभावित किया है जिसका असर स्पष्टतौर पर लोगों में तनाव, अवसाद और चिड़चिड़ेपन के रूप में देखा जा रहा है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे समय में लोगों को अपने शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं इस नकारात्मक माहौल में खुद को तनाव से कैसे बचा सकते हैं?
2 of 6
महामारी के दौरान मानसिक तनाव होना सामान्य है
- फोटो : Pixabay
बैंगलोर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज में मनोरोग के सहायक प्रोफेसर, डॉ दिनाकरन डी कहते हैं कि किसी महामारी के दौरान लोगों में मानसिक तनाव होना सामान्य है। प्रतिकूल परिस्थतियों में उदास या भयभीत महसूस करना एक सामान्य मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रिया है। जरूरी यह है कि आप अपने घर में या आसपास ऐसी दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को पहचानें और उनकी मदद करें। यह समय एक-दूसरे का साथ देने और मनोबल बढ़ाने का है।
3 of 6
आइसोलेशन में भी नियमित दिनचर्या का पालन करें
- फोटो : Social media
आइसोलेशन में रह रहे लोग कैसे रखें अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल?
डॉ दिनाकरन कहते हैं कि कोविड संक्रमित जो लोग घर पर ही आइसोलेशन में हैं उनके लिए अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। आप ऐसे समय में जितने सकारात्मक रहेंगे, उतनी जल्दी बीमारी से ठीक हो सकेंगे।
आइसोलेशन में भी नियमित दिनचर्या का पालन करें। सुबह उठकर कुछ हल्के या साँस लेने वाले व्यायाम करें, किताबें पढ़ें, संगीत सुनें, अच्छी फिल्म देखें, वीडियो कॉल पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करें, इन सब से आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा रोज 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें
- फोटो : pixabay
तनाव से कैसे बचें?
अमर उजाला से बातचीत के दौरान मनोचिकित्सक डॉ दीपाली बत्रा कहती हैं कि इस समय आप जितना हो सके सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें। ऐसे विपरीत समय में तनाव से बचने का एकमात्र तरीका है कि आप वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं, उनसे बातें करें, कुछ अच्छा बनाएं, अच्छा खाएं। ये सभी उपाय आपको तनाव मुक्त रखने में सहायक हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
तनाव को कम करने की कोशिश करें
- फोटो : Social media
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
डॉ दीपाली बत्रा कहती हैं कि सभी लोगों को इस समय विशेष जागरूकता की जरूरत है।
उन आंकड़ों पर ध्यान न दें जो आपको परेशान करते हों। अपना पूरा ख्याल रखें। कोविड से बचने के सभी जरूरी उपायों का पालन करते रहें।
अनुशासित दिनचर्या का पालन करें। अनुशासन में रहने से आपका मन अनावश्यक नकारात्मक विचारों में नहीं भटकने पाता है।
कुछ रचनात्मक करें। यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो भी अपनी पसंद की चीजों के लिए समय निकालें। ऐसा करने से मस्तिष्क में हैपी हार्मोन बढ़ते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।