मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले जितेश गेरा का वजन 90 किलो हुआ करता था। आज उनकी बॉडी देखकर पुरानी तस्वीरें झूठी लगती हैं। बिना क्रैश डाइटिंग किए इन्होंने सिर्फ दो महीनों में 18 किलो वजन घटा लिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिटनेस रिजीम और डाइट का खुलासा किया है...
इस शख्स ने दो महीने में घटाया 18 किलो वजन, बिना डाइटिंग के ऐसे किया चमत्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते में सिर्फ 4 दिन जिम
वैसे तो जितेश ने दो महीने में 18 किलो वेट कम कर लिया था। लेकिन एब्स और बाइसेप्स बनाने में उन्हें 10 महीने लग गए। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के अनुसार, जितेश हफ्ते के सिर्फ चार दिन जिम जाकर वर्जिश करते थे। अन्य दो दिन वह शरीर को रिकवर करने के लिए आराम देते थे। इस दौरान वह वेटलिफ्टिंग, कार्डियो, एब्स और क्रॉस फिट एक्सरसाइज करते थे। जितेश हर छह से आठ हफ्तों में अपना वर्कआउट प्लान बदलते रहते थे।
नाश्ता: 4-5 अंडों का सफेद हिस्सा, रोटी, एक ग्लास दूध
लंच: स्टीम्ड चिकेन, सब्जी। सब्जी में भी वह साग, ब्रोकली, मशरूम, गाजर आदि।
डिनर: दाल और पनीर
ऐसे रखा खुद को मोटिवेटेड
वजन कम करने का अपना लक्ष्य पाने के लिए वह हमेशा अपना उत्साह बनाए रखते थे। इसके लिए वह उन लोगों के बीच रहने की ही कोशिश करते थे जो स्वास्थ को लेकर गंभीर हैं। जितेश गेरा का मानना है कि एक्सरसाइज ऐऔर संतुलित आहार सिर्फ वजन कम करने के लिए नहीं बल्कि हेल्दी जिंदगी जीने के लिए जरूरी है और इसका पालन ताउम्र करते रहना चाहिए।