फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, महज 30 सेकेंड में खत्म होगा कोरोना वायरस

Thu, 12 Nov 2020 08:35 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
This Face mask Spray can kill Coronavirus in 30 seconds only to prevent Covid 19 Scientists claims
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए देश और दुनिया में कई तरह के शोध हो रहे हैं। इसकी वैक्सीन विकसित करने के अलावा इलाज के अन्य तरीकों पर भी काम हो रहा है। वहीं कोरोना से बचने के लिए और वायरस को बेअसर करने के लिए कई तरह के मास्क और स्प्रे भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों के नए शोध के मुताबिक अब कोरोना वायरस को कुछ सेकेंडों में खत्म करने का तरीका इजाद किया हैं। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक थ्री-डी प्रिंटर से प्रेशर प्लाज्मा जेट स्प्रे बनाया है, जिससे महज 30 सेकंड में कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। 

This Face mask Spray can kill Coronavirus in 30 seconds only to prevent Covid 19 Scientists claims
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में यह शोध किया गया है। शोध के मुताबिक, इस प्लाज्मा जेट से धातु, चमड़े और प्लास्टिक की सतह पर मौजूद कोरोना वायरस को 30 सेकंड से भी कम समय में खत्म किया जा सकेगा। इस शोध को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

This Face mask Spray can kill Coronavirus in 30 seconds only to prevent Covid 19 Scientists claims
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्लास्टिक, धातु, कार्ड बोर्ड और लेदर (बास्केटबॉल, फुटबॉल) आदि पर स्प्रे करने से सतहों पर मौजूद कोरोना वायरस तीन मिनट में नष्ट हो गए। इनमें से अधिकांश वायरस को मारने में 30 सेकंड से भी कम समय लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This Face mask Spray can kill Coronavirus in 30 seconds only to prevent Covid 19 Scientists claims
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस संबंध में स्वास्थ्य जर्नल 'फिजिक्स ऑफ फ्लूड्स' में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि प्लाज्मा जेट चार बुनियादी अवस्थाओं में से एक है। स्थिर गैस को गर्म करके या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड के संपर्क में लाकर इसे बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
This Face mask Spray can kill Coronavirus in 30 seconds only to prevent Covid 19 Scientists claims
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस शोध के मुताबिक, चेहरे पर यानी मुंह और नाक कवर करने वाले मास्क पर भी स्प्रे का प्रयोग किया गया तो पाया गया कि यह स्प्रे मास्क पर भी समान रूप से काम करता है। बता दें कि इस शोध में धातु, चमड़े और प्लास्टिक की सतहों पर मौजूद कोरोना वायरस जैसे विषाणुओं पर प्रयोग किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed