फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके दिमाग को भी होती है पोषण की जरूरत, डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

Fri, 11 Jan 2019 02:10 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 11 Jan 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
These tips can help you to have healthy heart,brain and stomach
health diet
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिल, दिमाग और पेट का भी स्वस्थ्य रहना जरुरी होता है। लेकिन अगर आपके दिल, दिमाग और पेट से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। साथ ही चेहरे की रौनक भी गायब हो जाती है। ऐसे में खुशहाल रहने के लिए इन तीनों का अच्छे से ख्याल रखें। अपने दिल, दिमाग और पेट को ठीक रखने के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।

 
These tips can help you to have healthy heart,brain and stomach
health tips
दिमाग को रखना हो तंदुरुस्त तो करें परहेज
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से आपके दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अंदर पाए जाने वाला प्रक्टोज दिमाग पर बुरा असर करता है और अगर सॉफ्ट ड्रिंक का आप ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो आपकी याद्दाश्त भी जा सकती है। इसलिए जरुरी है कि आप सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें। शुगर और शुगरयुक्त से बनी चीजों का सेवन करे से बचें। क्योंकि इसमें मौजूद प्रक्टोज आपके दिमाग को प्रभावित करता है। इस कारण आपकी तार्किक क्षमता और सीखने की क्षमता को कम कर देता है। इसके अलावा नमक का ज्यादा इस्तेमाल न करें। क्योंकि नमक में सोडियम मौजूद होता है जिसके चलते ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और बेचैनी बढ़ा देती है, जिससे आपके सोचने की क्षमता कम हो जाती है।
These tips can help you to have healthy heart,brain and stomach
health tips
दिल का रखें ख्याल
दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसलिए जरुरी है कि आप अपने दिल का खास ख्याल रखें। दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो सबसे पहले शराब से दूरी बनाएं। शराब का अत्यधिक सेवन ब्लड प्रेशर के साथ-साथ दिल की बीमारियों को बढ़ावा देता है। इसके अलावा खाने का भी ध्यान रखें। खाने में कम वसा वाली चीजें खाएं। ताजा फल और सब्जी खाएं। साथ ही कभी भी दिन और रात का भोजन स्किप न करें। जंक फूड का सेवन कम करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These tips can help you to have healthy heart,brain and stomach
health tips
पेट का इस तरह रखें ख्याल
पेट की समस्या धीरे-धीरे आम होती जा रही है। कामकाजी होने के चलते कई सारी बीमारियों को न्यौता अपने आप में मिल जाता है। ऐसे में जरुरी है कि आप अपने पेट का खास ख्याल रखें। अपने खाने में ताजी सब्जियां और फल खाएं। दिनभर पानी ज्यादा मात्रा में पिएं। फाइबर युक्त चीजों का सेवन रोज करें। लहसुन रोज खाएं और फलों में केला, अमरुद, अंगूर और पपीता खाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed